
कृति सेनन और कबीर बाहिया (IMDb)
Stebin Ben Talks About Kriti Sanon Wedding: एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों बिजनेसमैन कबीर बाहिया के साथ रिश्ते की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच कृति के जीजा और सिंगर स्टेबिन बेन ने पहली बार उनकी शादी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि शादी का फैसला पूरी तरह कृति का होना चाहिए और उन्हें सही समय का इंतजार करने की आजादी मिलनी चाहिए।
गलट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू में स्टेबिन बेन से जब कृति सेनन की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ये पूछते हैं क्योंकि छोटी बहन की शादी हो चुकी है और अब सभी बड़ी बहन की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वो इस विषय पर कृति से चर्चा नहीं करते, बल्कि ऐसे सवालों के बीच हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं। बता दें, स्टेबिन के अनुसार कृति अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।
स्टेबिन बेन ने इस पर बताया कि छोटे शहर से आकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में लोगों को कृति पर शादी का दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कृति को लगेगा कि उन्हें सही लाइफ पार्टनर मिल गया है और वो शादी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होंगी, तभी वो ये फैसला लेंगी। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी के बड़े फैसले लेने की पूरी आजादी होनी चाहिए।
बता दें, कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बाहिया का नाम पिछले करीब 2 साल से साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इसके बावजूद दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अभी हाल ही में कबीर बाहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक अन्य लड़की के साथ नजर आए थे।
इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि बाद में सामने आया कि वीडियो में दिख रही लड़की कबीर की फैमिली फ्रेंड हैं, जिन्हें वो बहन जैसा मानते हैं। इसके कुछ समय बाद कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपना फोटो शेयर किया, जिसमें एक तस्वीर में कबीर बाहिया भी नजर आए।
Published on:
02 Jul 2026 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
