बॉलीवुड

मम्मी नीतू कपूर की गलती से लाडले रणबीर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का हुआ खुलासा!

बॅालीवुड की पॅापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में नन्ही परी ने दस्तक दी है। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से कपूर खानदान में जश्न का महौल है। दादी नीतू भी काफी खुश हैं, लेकिन उन्होंने खुशी के चक्कर में बड़ी गलती कर दी है। दरअसल उन्होंने हालिया पोस्ट में रणबीर के इंस्टा अकाउंट का खुलासा कर दिया है।

2 min read
Nov 16, 2022
ranbir kapoor secret instagram account

बॉलीवुड के लवी डबी कपल आलिया भट्ट ( alia bhatt ) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) हाल ही में बेटी के माता पिता बने हैं। फैंस उनकी बेबी की एक झलक पाने को बेताब हैं। पूरा कपूर खानदान बिटिया के घर आने का जश्न मना रहा है। वहीं दादी नीतू के पैर भी जमीन पर नहीं टिक रहे हैं।

नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने एक फोटो इंस्टा पर शेयर की है, लेकिन इसमें उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी है। नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टा पर एक फोटो को स्टोरी पर लगाया है। जिसमें नीतू कपूर अपनी सासू मां कृष्णा राज कपूर और अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

फोटो में रणबीर काफी क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘हम उन्हें मिस कर रहे हैं’।

इस फोटो को शेयर करते वक्त नीतू कपूर ने एक गलती कर दी है, जिससे रणबीर के सीक्रेट इंस्टा अकाउंट का खुलासा हो गया है। उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ एक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग कर दिया- @ranbir8kapoor, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ये रणबीर कपूर का असली अकांउट है, जिसे उन्होंने सबसे छिपा रखा है।

अकाउंट को नीतू कपूर ने टैग किया है उसपर करीब 48K से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके साथ ही इस अकाउंट पर नीतू कपूर की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट पेस्ट किया गया है। जिसमें कोई सख्त नीतू कपूर को धन्यवाद कह रहा है।

वैसे तो इन दिनों पूरा घर जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। हर कोई रणबीर आलिया की नन्ही परी को देखने को बेताब है। इसी के साथ अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि यह कपल अपनी बच्ची का क्या नाम रखने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर्स ने यह तय किया है कि वह अपनी बेटी का नाम ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) के नाम से मिलता जुलता रखेंगे। कपूर फैमिली नाम शॅार्टलिस्ट करने में लगे हैं। वह बहुत जल्द बच्ची का नाम अनाउंस करेंगे।

Published on:
16 Nov 2022 02:50 pm
Also Read
View All