4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अब रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार उन हीरोज में से एक हैं जो साल में 3 से 4 फिल्में देते हैं। एक समय था जब खिलाड़ी भैय्या की फिल्में खूब धमाल मचाती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, जिसके चलते अब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म में नए किरदार में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार अब दिवंगत माइनिंग इंजिनियर सरदार जसवंत सिंह गिल के किरदार में दिखाई देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 16 Nov 2022, 1:54 PM IST

akshay kumar

akshay kumar

इस साल अक्षय कुमार की आई चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं। हालांकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी हार नहीं मानी है और अब वो कुछ नया करने की तैयारी में हैं। अब जल्द ही अक्षय कुमार बायोपिक में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की अगली फिल्म (दिवंगत) माइनिंग इंजीनियर सरदार जसवंत सिंह गिल (Sardar Jaswant Singh Gill Biopic) की बायोपिक होगी।

फिल्म से अक्षय कुमार का लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वो जबरदस्त लग रहे हैं। लंबी दाढ़ी और सिर पर पगड़ी पहने अक्षय कुमार जसवंत गिल की तरह ही दिख रहे हैं। उनका ये हुलिया कुछ कुछ 'सिंह इज किंग', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'केसरी' की तरह नजर आ रहा है।

जसवंत सिंह रियल लाइफ हीरो थे। उन्होंने 16 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में बाढ़ में डूबे कोयला खदान में फंसे 65 कोयला मजदूरों की जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें- आर्यन खान ने ठुकराया करण जौहर का ऑफर

केंद्रीय कोयला एवं खदान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने रिप्लाई किया और सरदार जसवंत सिंह को याद किया। उन्होंने उनका किरदार निभाने पर भी खुशी जताई।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जसवंत सिंह गिल को याद करते हुए लिखा, '1989 में कोयले की खदान से 65 श्रमिकों को बचाने में उनकी वीर भूमिका के लिए स्वर्गीय सरदार जसवंत सिंह गिल जी को याद करते हुए। हमें अपने #CoalWarriors पर गर्व है जो भारत की बाधाओं के खिलाफ हर रोज लड़ाई करते हैं।'

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रह्लाद जोशी जी आपका आभारी हूं कि आपने भारत के पहले कोयला खदान रेस्क्यू मिशन को याद किया, जो कि 33 साल पहले आज के ही दिन हुआ था। मेरा सौभाग्य है कि मैं सरदार जसवंस सिंह गिल का किरदार अपनी फिल्म में निभा रहा हूं। ऐसी कहानी कोई और नहीं है।'

अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले अक्षय कुमार के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'रुस्तम' में काम किया था।

यह भी पढ़ें- इन सेलेब्स ने बॉडी पार्ट्स का करवाया है इंश्योरेंस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन