4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने ठुकराया करण जौहर का ऑफर, फिल्म करने से किया मना

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) ने ही भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन इनके फिल्मों में आने की चर्चा हमेशा रहती है। अक्सर खबरे आती रहती हैं कि बेटे आर्यन खान पर करण की लंबे समय से नजर है और वो उन्हें लॉन्च करेंगे, लेकिन अब बर आ रही है कि आर्यन खान ने करण की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 16 Nov 2022, 1:16 PM IST

aryan khan keep saying no to karan johar

aryan khan keep saying no to karan johar

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने भले ही अभी फिल्मों में कदम रखा हो, लेकिन इनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। फैंस उन्हें भी शाहरुख की तरह बड़े पर्दे देखना चाहते हैं। हालांकि आर्यन अपना करियर कहीं और ही बनाना चाहते हैं। खबरों की मानें तो जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर आर्यन को बतौर हीरो अपनी फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि आर्यन ने उनका यह ऑफर ठुकरा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण आर्यन को अपनी फिल्म से बतौर हीरो लॉन्च करना चाहते थे। यह उनके लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट था, लेकिन आर्यन खान लगातार करण जौहर का ऑफर ठुकरा रहे हैं क्योंकि वो एक्टर नहीं बनना चाहते हैं।

सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि आर्यन खान की न सुन-सुनकर करण जौहर भी परेशान हो चुके हैं और उन्होंने आर्यन को लॉन्च करने की जिद छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें- इन सेलेब्स ने बॉडी पार्ट्स का करवाया है इंश्योरेंस

सूत्र ने बताया, 'यह एक बहुत ही सीरियस ऑफर था। जब करण ने आर्यन को लॉन्च करने की पेशकश की और आर्यन ने मना कर दिया, तो करण ने सोचा, 'बच्चा है, घर की बात है, आ जाएगा लाइन पे।' हालांकि, आर्यन ने बार-बार इस ऑफर को ना कहा।'

अब तो करण जौहर ने आर्यन खान से कहना ही बंद कर दिया है कि उन्हें एक्टर बनना चाहिए। आर्यन खान फिल्ममेकर बनना चाहते हैं।

आर्यन को हीरो बनाने के लिए न केवल करण जौहर बल्कि ज़ोया अख्तर ने भी आर्चीज़ कॉमिक पुस्तकों के अपने रूपांतरण में उन्हें लॉन्च करने का ऑफ़र दिया था, लेकिन आर्यन ने एक्टिंग के इस ऑफर को भी ठुकरा दिया। हालांकि, जोया अख़्तर की फिल्म द आर्चीज से आर्यन की बहन सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रख रही हैं ।

यह भी पढ़ें- म्यूजिक के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का इस दिन होगा आगाज