बॉलीवुड

‘संजू’ के बाद रणबीर के पास लगी फिल्मों की लाइन, गर्लफ्रेेंड आलिया ने दिलाई यह फिल्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुल्‍गारिया में डिनर डेट पर स्पॉट किए गए।

2 min read
Aug 05, 2018
ranbir alia
ranbir alia

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय सेना के पूर्व फील्ड मार्शल मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में काम किया है। संजू बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर हिट साबित हुयी है। कई डायरेक्टर्स रणबीर को अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं।

कास्टिंग में मदद कर रही आलिया:
रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगी। वहीं वह 'शमशेरा' फिल्म में भी नजर आएंगे। बॉलीवुड निर्देशक मेघना गुलजार भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ की बायोपिक की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म की कास्टिंग का काम जारी है। राजी के बाद मेघना और आलिया भट्ट अच्छी दोस्त बन चुकी हैं। कास्टिंग में आलिया मेघना की मदद कर ही हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में लीड रोल के लिए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर का नाम सुझाया है।

डिनर डेट पर स्पॉट हुए:
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुल्‍गारिया में डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। बता दें कि आलिया और डिंपल कपाड़िया बुल्गारिया से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी वापस लौट आए हैं। वापस आने से पहले अलिया ने रणबीर के साथ डिनर डेट की।

आलिया के गले मेंं डाला हाथ:
दरअसल रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र' के किसी क्रू मेंबर के बर्थडे पार्टी में थे। यहां पार्टी के दौरान रणबीर ने आलिया के गले में प्‍यार से हाथ डाला। इसकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख कर लगता है कि वह आलिया को पूरी तरह से अपना मान चुके हैं।

Published on:
05 Aug 2018 09:06 pm