11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शूटिंग के दौरान’स्त्री’ की टीम के साथ हुई भूतिया चीजें, सुनकर दिल दहल जाएगा

जिस सड़क को उन्होंने शूटिंग के लिए चुना है वह हॉन्टेड है और वहां कोई नहीं जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Aug 05, 2018

Rajkumar rao

Rajkumar rao

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। यह एक हॉरर जोनर की मूवी है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म की चर्चा हो रही है। इस फिल्म की टैग लाइन है,'मर्द को दर्द होगा।' इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम के साथ अजीबोगरीब किस्से हो रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने एक बातचीत में बताया कि शूटिंग के दौरान उन लोगों को बहुत सी अजीब और भूतिया चीजों का सामना करना पड़ा।

गांव के लोगों ने दी थी हिदायत:
फिल्म की शूटिंग जिस जगह पर हो रही थी, वहां के गांववालों ने फिल्म की टीम को हिदायत दी थी कि वे रात में और सुनसान जगहों पर शूटिंग ना करें। बता दें कि फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के चंदेरी में हो रही थी। गांववालों की हिदायत को टीम ने नजरअंदाज कर दिया। टीम ने रात को उसी सड़क पर शूटिंग शुरू की लेकिन शूटिंग में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऐसी समस्याएं आईं सामने:
जब टीम ने वहां के स्थानीय लोगों की हिदायत को नजरअंदाज कर उसी सड़क पर शूटिंग की तो उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। समस्या किस वजह से हो रही है, वह भी उन्हें पता नहीं चल पा रहा था। कभी फोकस पुलर ठीक से फोकस नहीं कर रहा था तो कभी बार-बार लाइट बंद हो जा रही थी और तो और बल्ब भी फूट गए थे। ऐसी समस्याओं से जूझते हुए सुबह हो गई लेकिन वे ठीक से शूटिंग नहीं कर पाए।

हॉन्टेड है वह सड़क:
डायरेक्टर अमर कौशिक का कहना है कि शूटिंग से एक दिन पहले कुछ स्थानीय लोग उनके पास आए और उन्हें बताया कि जिस सड़क को उन्होंने शूटिंग के लिए चुना है वह हॉन्टेड है और वहां कोई नहीं जाता है। उन्हें रात में शूटिंग करनी थी इसलिए वे लोग खासा परेशान थे। हालांकि, वह लोकेशन हमारी सभी जरूरतों को पूरा कर रही थी इसलिए हम शूटिंग करने पहुंच गए लेकिन उस रात वहां कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

31 अगस्त को होगी रिलीज:
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव की एक और फिल्म 'फन्ने खान'रिलीज हुई है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और पीहू संद मुख्य भूमिमाओं में हैं।