
Ranveer Singh 41st Birthday:रणवीर सिंह इस साल सिर्फ एक और जन्मदिन नहीं मना रहे हैं, बल्कि वो अपनी लाइफ के सबसे अहम दौर का जश्न मना रहे हैं। जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच, धुरंधर एक्टर ने प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों ही मोर्चों पर इतिहास रचा है। रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म देने और हिंदी बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदलने से लेकर परिवार के साथ खास पल बिताने तक, पिछला साल सचमुच रणवीर सिंह के नाम रहा।
रणवीर सिंह की जिंदगी के सबसे 'धुरंधर' साल पर एक नजर
इस साल जहां दर्शकों ने रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन जीत का जश्न मनाया, वहीं, रणवीर एक पिता की भूमिका में भी पूरी तरह डूबे रहे। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया; एक्टर ने कई बार बताया कि पिता बनने के बाद वो कैसे बदल गए हैं। एक प्यार करने वाले पिता के तौर पर उनके खुले और सच्चे पलों ने फैंस के साथ उनके इमोशनल कनेक्ट को मजबूत किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर के करियर में दिसंबर 2025 ने सब कुछ बदल दिया। 'धुरंधर' सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं थी, बल्कि ये एक जबरदस्त घटना बन गई। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी, कुछ ही हफ्तों में दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और रणवीर को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के टॉप पर पहुंचाया। बता दें कि ये फिल्म की ये सक्सेस उनके करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी और इसने उनके लिए आगे और बड़े अवसरों के रास्ते खोल दिए।
अगर 'धुरंधर' जबरदस्त थी, तो 'धुरंधर: द रिवेंज' ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। मार्च 2026 में रिलीज हुई ये सीक्वल फिल्म एक और ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह 1000 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के क्लब में शामिल होने वाले पहले स्टार बन गए।। इस फिल्म ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी रखी, जिससे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में उनकी जगह और मजबूत हुई और 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बन गई।
जब फैंस को लगा कि इससे ज्यादा खुशी वाला साल नहीं हो सकता, तभी रणवीर और दीपिका ने घोषणा की कि वो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस दिल को छू लेने वाली न्यूज, जिसमें छोटी दुआ बड़ी बहन बनने वाली थीं, सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिला। रणवीर की पर्सनल लाइफ में ये एक सबसे बड़ी खुशी का पल रहा, जिसने एक्टर और उनके परिवार के लिए इस जन्मदिन के जश्न को और भी खास बना दिया।
फिल्मों के अलावा, रणवीर ने 'सुपरयू' के साथ अपने बिजनेस सफर को भी आगे बढ़ाया। इसको मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने साबित किया कि एक्टर की पॉपुलैरिटी सिर्फ सिनेमा तक ही सीमित नहीं है। बहुत कम स्टार्स ने रणवीर सिंह जैसा शानदार साल देखा है। अगर 2025 रणवीर का साल था, तो 2026 ने उस विरासत को और मजबूत किया है।