बॉलीवुड

कालीन भैया का नया अवतार देखकर रणवीर सिंह का रिएक्शन, कहा – हम सुधर गए तो आप बिगड़ गए…

Ranveer Singh On Pankaj Tripathi Photos: पंकज त्रिपाठी, जो 'मिर्जापुर' में कालीन भैया के किरदार से मशहूर हुए, के नए और अलग अंदाज को देखकर रणवीर सिंह हैरान रह गए। पंकज त्रिपाठी के मॉडर्न फैशन वाले ट्रेडिशनल लुक को देखकर रणवीर सिंह का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं...
2 min read
• •
Oct 04, 2025
कालीन भैया का नया अवतार देखकर रणवीर सिंह का फनी कमेंट, कहा - हम सुधर गए और तो आप बिगड़ गए...
पंकज त्रिपाठी (सोर्स: X)

Ranveer Singh On Pankaj Tripathi Photos: पंकज त्रिपाठी अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा अवतार दिखाया है, जिसने सबको हैरान दिया है। बता दें कि 'मिर्जापुर' के कालीन भैया के नाम से फेमस पंकज त्रिपाठी ने अपने ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न फैशन के साथ मिक्स करके एक नया एक्सपेरिमेंट किया है, जिसे देखकर उनके फैंस और बॉलीवुड के सितारे भी हैरान हैं।

कालीन भैया का नया अवतार देखकर रणवीर सिंह का रिएक्शन

दरअसल, पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उन्होंने डार्क ग्रीन कलर की मखमली शेरवानी की जैकेट पहनी हुई है, जिस पर बारीक गोल्डन कढ़ाई की गई है। उन्होंने इसे ब्लैक कलर की कढ़ाई वाली शर्ट के साथ पहना है, जो उनके लुक को एक मॉडर्न टच दे रहा है। इसके साथ ही लाल सलवार, हरे रंग का लंबा ब्लेजर और टोपी उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं।

हम सुधर गए और तो आप बिगड़ गए...

इन तस्वीरों को साझा करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा है, 'एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। आपको ये वाइब कैसा लगा…?' हालांकि पंकज त्रिपाठी के इस नए लुक पर इंटरनेट यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके स्टाइल की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें इस अवतार में देखकर हैरान है। लेकिन सबसे मजेदार कमेंट रणवीर सिंह का आया है, जो अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए फेमस हैं। रणवीर सिंह ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए लिखा, 'अरे! ये क्या, गुरुजी? हम सुधर गए, और तो आप बिगड़ गए?'

इस नए लुक का सोशल मीडिया पर चर्चा

पंकज त्रिपाठी ( Instagram)

इतना ही नहीं, गुलशन देवैया ने भी कमेंट किया, 'ओए पंकी !! पंकी ओए सर सर सर सर सर', और सिंगर हर्षदीप कौर ने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा, 'ओहू क्या बात है।' पंकज त्रिपाठी का ये नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही उनके इस एक्सपेरिमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना ये है कि पंकज त्रिपाठी इस नए लुक के साथ आगे क्या दिलचस्प लेकर आते हैं।

Updated on:
04 Oct 2025 02:29 pm
Published on:
04 Oct 2025 02:29 pm
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर