बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर दीपिका से ऐसे इश्क फरमाते हैं रणवीर, आप भी रह जाएंगे दंग

कई मौकों पर रणवीर दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते।
2 min read
Jun 29, 2018
Deepika and Ranveer
Deepika and Ranveer

अनुष्का और विराट के बाद अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अपने रोमांस को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। वहीं इन दोनों की शादी की भी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये इसी वर्ष नवंबर माह में शादी रचा सकते हैं। गौरतलब है कि कई मौकों पर रणवीर दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते।

सोशल मीडिया पर यूं जताते हैं दीपिका के लिए प्यार:
रणवीर सिंह सिर्फ खास मौकों पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी दीपिका से इश्क फरमाते हैं। वे दीपिका की तस्वीर पर कमेंट करने में पीछे नहीं रहते। इन कमेंट्स में उनका प्यार साफ झलकता है। हाल में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर रणवीर ने कमेंट किया।

रणवीर ने किया यह कमेंट:
दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा, मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें, और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस तस्वीर पर बहुत सारे कमेंट्स आए। इन कमेंट्स में एक कमेंट रणवीर सिंह का भी था। उन्होंने लिखा, मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।

एक अन्य तस्वीर पर किया ऐसा कमेंट:
रणवीर ने दीपिका की एक अन्य तस्वीर पर भी कमेंट किया। रणवीर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरी तरफ ऐसे मत देखो। यह पहला मौका नहीं है जब रणवीर ने इस तरह से दीपिका के लिए अपना प्यार दिखाया हो। इससे पहले भी वे कई मौकों पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

10 नवंबर को रचा सकते हैं शादी:
रिपोट्र्स की मानें तो दीपिका और रणवीर 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। हालांकि ये शादी कहां होगी इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है। रणवीर और दीपिका पादुकोण इटली या फिर स्विट्जरलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं, जबकि बैंगलुरु में ग्रैंड रिसेप्शन भी होना है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक न तो रणवीर सिंह और ना ही दीपिका पादुकोण ने ही अपनी शादी की खबरों को लेकर कुछ कहा है।

Published on:
29 Jun 2018 08:55 pm