बॉलीवुड

खुल गया रणबीर सिंह की कॉमेडी का राज, इस एक्टर को देख करेंगे ‘सिंबा’ में एक्टिंग

हली बार पूरी तरह से 'सिंबा' जैसी एक कॉमेडी फिल्म मुझे ऑफर हुई है
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 1:43 PM IST
Ranveer singh
Ranveer singh

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर गोविंदा को अपनी प्रेरणा मानते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में काम कर रहे हैं। रणवीर ने अपने अब तक के फिल्मी कॅरियर में कई तरह के किरदार निभाये हैं। फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म'सिम्बा' में रणवीर कॉमिक किरदार में नजर आयेंगे। रणवीर का मानना है कि उन्हें यकीन है कि वह इस फिल्म के साथ पूरा न्याय कर पाएंगे।

गोविंदा का बड़ा फैन हूं:
रणवीर ने कहा,'मैं गोविंदा का बड़ा फैन हूं। मैं जानता हूं कि पहली बार पूरी तरह से 'सिंबा' जैसी एक कॉमेडी फिल्म मुझे ऑफर हुई है, लेकिन मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि इसमें मुझे कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि मेरी कुछ पसंदीदा फिल्म जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं वे गोविंदा की रही हैं। इसलिए इस स्टाइल की फिल्मों से मैं पूरी तरह से वाकिफ हूं।'

कॉमेडी करना कोई आसान काम नहीं:
रणवीर ने माना कि कॉमेडी फिल्मों में काम करना इतना भी आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा,'मुझे मालूम चल गया है कि एक रस मुझे निभाने में सबसे मुश्किल आ रही है वह है हास्य रस यानी कॉमेडी। इसके लिए आपकी कॉमिक टाइमिंग परफेक्ट होनी चाहिए।'

गोविंदा और अनुपम खेर के प्रति बढ़ा सम्मान:
रणवीर ने माना कि इस फिल्म को करने के बाद उनके मन में गोविंदा और अनुपम खेर जैसे कॉमिडी में माहिर स्टार्स के प्रति उनके मन में सम्मान और बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'सिंबा' में रणवीर एक पुलिस इंस्पेक्टर बने हैं। इसमें उनके साथ सारा अली खान रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'टेंपर'की हिंदी रीमेक है और इसे मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’