बॉलीवुड

मात्र 12 साल की उम्र में रणवीर ने खोई थी वर्जिनिटी, जानिए उस घटना के बारे में

मैंने सब चीजें जल्दी शुरू कर दी। मैं सभी बातों में सबसे आगे था

2 min read
Jan 26, 2018
Ranveer singh

रणवीर सिंह बॉलीवुड के चुलबुले अभिनेता हैं। उनमें इतनी ऊर्जा है कि वे हर काम में आगे रहते हैं। वहीं रोमांस के मामले में भी वे किसी से कम नहीं नहीं हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से उनके रोमांस के किस्से तो सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन आपको रणवीर सिंह के बारे में एक बात शायद पता नहीं हो। रणवीर ने बहुत कम उम्र में ही अपना कौमार्य खो दिया था। रणवीर ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने 12 साल की उम्र में ही अपना कौमार्य खो दिया था। सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच्चाई खुद रणवीर ने एक साक्षात्कार में बताई। साक्षात्कार में उन्होंने बताया,'मैंने सब चीजें जल्दी शुरू कर दी। मैं सभी बातों में सबसे आगे था।' साथ ही उन्होंने बताया था कि स्कूल में उनकी शिकायतें आती रहती थी। यहां तक की रणवीर के दोस्तों की मम्मियां उनके घर शिकायतें लेकर जाती थी। वे कहती थी कि रणवीर उनके बच्चों को बिगाड़ रहा है। रणवीर का कहना है कि इस वजह से कई बार मुसीबतों में भी फंस जाते थे।

किया कंडोम का विज्ञापन:
रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। इसके बावजूद उन्होंने एक कंडोम का विज्ञापन भी किया है। बता दें कि अन्य बॉलीवुड अभिनेता जल्दी से ऐसे विज्ञापन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। इस विज्ञापन का भी दिलचप किस्सा है। दरअसल रणवीर सिंह खुद यह विज्ञापन करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने खुद कंपनी से संपर्क किया और अपनी इच्छा जाहिर की।

पद्मावत को लेकर विवादों में:
बता दें कि फिलहाल रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विवादों में चल रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में है। इसी किरदार को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी फिल्म का काफी विरोध हो रहा है। हालांकि फिल्म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हो रही है।

ये भी पढ़ें

इस बॉलीवुड अभिनेता के प्यार में पागल थी सानिया, करना चाहती थी शादी लेकिन..

ये भी पढ़ें

सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद आलिया की जिंदगी में लौटा एक्स ब्वॉयफ्रेंड, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
Published on:
26 Jan 2018 04:34 pm
Also Read
View All