16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद आलिया की जिंदगी में लौटा एक्स ब्वॉयफ्रेंड, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद आलिया अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी पार्टी करती नजर आई थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 25, 2018

Alia Bhatt

Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि उनका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप हो गया है। खबर है कि आलिया अपने ब्रेकअप के बाद अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ बिता रही है। दरअसल आलिया अपने ब्रेकअप से दर्द से उबरने के लिए ऐसा कर रही हैं। हाल ही में आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड कृपा मेहता की शादी अटेंड करने पहुंची थी। इसके अलावा सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद आलिया अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली ददारकर के साथ भी पार्टी करती नजर आई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया की अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं। बता दें कि अली ददारकर भी कृपा मेहता की शादी में पहुंचा था। वहां आलिया और अली की नजदीकियां साफ नजर आ रही थी। खबरें हैं कि अली ने आलिया को अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया लेकिन आलिया ने मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि आलिया फिलहाल किसी के साथ भी रिलेशन में नहीं आना चाहती। अब देखना है कि क्या वाकई आलिया की लाइफ में दोबारा से एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली ददारकर की एंट्री होती है।

रणबीर कपूर से भी लिंक अप की खबरें:
बता दें कि मीडिया में आलिया और रणबीर कपूर के लिंक अप की भी खबरें आ रही हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर साथ में करण जौहर की फिल्म में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर में नजदीकियां बढ़ी हैं। हांलांकि रणबीर कपूर इन लिंक अप की खबरों से नाराज चल रहे हैं। रणबीर का कहना है कि इस तरह की खबरों से उनकी प्लेब्वॉय जैसी इमेज बनेगी, जो वे नहीं चाहते। इसी कारण वे करण जौहर और आलिया से नाराज चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर का कहना है कि इस तरह की खबरें करण जौहर की टीम ने ही फैलाई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग