16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बॉलीवुड अभिनेता के प्यार में पागल थी सानिया, करना चाहती थी शादी लेकिन..

अगर सानिया की शादी शोएब से ना हुई होती तो वह बॉलीवुड अभिनेता से शादी करती।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 26, 2018

Sania Mirza and Ranbir kapoor

Sania Mirza and Ranbir kapoor

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। बॉलीवुड कलाकारों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों के रोमांस के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। वहीं खेल जगत के कुछ जाने माने चेहरे हैं, जिन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इनमें से एक है भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब से शादी की है।

सानिया ने शोएब से लव मैरिज की थी। बता दें कि सानिया मिर्जा भी एक बॉलीवुड अभिनेता के प्यार में पागल थी। अगर सानिया ने शोएब से शादी ना की होती तो इस बॉलीवुड अभिनेता से शादी कर सकती थी। सानिया मिर्जा ने बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विथ करण' में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इस शो सानिया की दोस्त फरहा खान भी मौजूद थी। बता दें कि सानिया और फरहा काफी अच्छे दोस्त हैं। शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शो मेें जब करण जौहर ने सानिया से पूछा कि अगर उन्हें कभी फिल्मों में काम करने को कहा जाए तो वह सबसे पहले किस स्टार के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर सानिया का जवाब था सलमान खान। इसके बाद जब करण जौहर ने पूछा कि वे किस बॉलीवुड स्टार के साथ डेट पर जाना चाहेंगी तो सानिया ने जवाब दिया कि वह रणबीर कपूर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। सानिया ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। सानिया से पूछा गया कि अगर उनकी शादी शोएब से नहीं हुई होती वे किस स्टार को अपने पति के रूप में चुनती। इस पर सानिया ने कहा कि वह रणबीर कपूर से शादी करती। सानिया ने यह खुलासा भी किया कि रणबीर उसके क्रश रह चुके हैं। अगर रणबीर के साथ उन्हें शादी का मौका मिलता तो वह अपने आप को सबसे खुशकिस्मत मानती।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग