बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम और एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ने नए साल का पहला दिन शानदार तरीके से स्पेंड किया। दीपिका पादुकोण के साथ नए साल का जश्न मनाने के बाद रणवीर ने फैंस संग अपने नए साल के पहले दिन की झलक शेयर की।
रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा है। पैपराजी के बीच में वह 'बाबा' के नाम से फेमस हैं। अक्सर पैप्स उन्हें जब भी स्पॉट करते हैं, तो वह उन्हें 'बाबा' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने नए साल पर अपने सेलिब्रेशन के तस्वीर शेयर की है। जिनमें वो समुद्र के किनारे एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
एक्टर ने साल 2022 के पहले दिन शानदार तरीके से बिताया। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी साल के पहले दिन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, नए साल के पहले दिन बीच से अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं। वह फोटो में शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं, सनग्लासेस लगाए रणवीर किसी कूल-डूड से कम नहीं लग रहे हैं। तस्वीरों में रणवीर का स्टाइल और अंदाज देखते ही बनता है। रणवीर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा- मेरी बाकी की जिंदगी का पहला दिन।
रणवीर सिंह ने अपने नए साल को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अनोखे ढ़ंग से अपने नए साल को सेलिब्रेट किया है। वो समुद्र के किनारे पूरे शान्तिपूर्ण तरीके से सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, फैंस रणवीर की किलर बॉडी, कूल लुक पर फिदा हो गए हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी फिदा हो रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, रेमो डिसूजा समेत कई सेलेब्स रणवीर की बीच फोटोज पर फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दिया है। मगर इन तस्विरों को शेयर करने पर उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने उनपर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े -रील ही नहीं रियल लाइफ में भूतों का सामना कर चुके हैं ये सेलेब्स, सुनायी अपनी आपबीती
बात ये हुई कि तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर एक बड़ी गलती कर बैठे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों पर साभार नहीं दिया है, जिसको दीपिका पादुकोण ने नोटिस कर लिया। दरअसल, रणवीर सिंह की इन तस्वीरों को दीपिका पादुकोण ने क्लिक किया है। तस्वीरों पर दिए कैप्शन में अपने नाम का जिक्र न देखने पर वह भड़क गईं और पूछने लगी, "क्रेडिट कहा है?"
रणवीर की फोटोज को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, उन्होंने 2021 के आखिरी दिन दीपिका के साथ डिनर की एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें दोनों हंसी मजाक करते नजर आए थे। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो रणवीर और दीपिका साल 2021 की आखिरी फिल्म '83' में एक साथ नजर आए थे। रणवीर अपनी इस फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित फिल्म है।
यह भी पढ़े - FIR और पुलिस कम्प्लेंट्स से बचने के लिए 'राहु-केतू' की शरण में पहुंचीं कंगना रनौत