बॉलीवुड

‘कॉकटेल 2’ इवेंट में शाहिद के टच करने से घबराई रश्मिका मंदाना, अचानक हुई साइड, VIDEO

रश्मिका मंदाना जल्द शादी कपूर और कृति सेनन के साथ नई फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आने वाली है। इस दौरान गाने रिलीज का इवेंट रखा गया। जहां से एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें शाहिद कपूर के टच करने से रश्मिका बुरी तरह डर गईं। जैसे ही लोगों की नजरों के सामने ये वीडियो आया हर कोई रश्मिका का रिएक्शन देखकर हैरान रह गया।
2 min read
May 18, 2026
Rashmika Mandanna scary after Shahid Kapoor touch her waist actress reaction viral in Cocktail 2 Event
रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर (Photo Source- Instagram)

Cocktail 2 Event: शाहिद कपूर की हाल ही में आई फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी, जिसके बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। शाहिद कपूर अब एक सीक्वल लेकर आ रहे हैं ‘कॉकटेल 2’। जी हां! इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसका लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीत दिन इसके गाने का लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसने पूरी कास्ट शामिल हुई। इसी दौरान एक शॉकिंग वीडियो सामने आया। जैसे ही शाहिद कपूर ने स्टेज पर मौजूद रश्मिका मंदाना की कमर पर रखा रखा, एक्ट्रेस चौंक गईं। वह थोड़ी घबराईं और साइड हट गईं। वीडियो देख सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई।

शाहिद के कमर पर हाथ रखने पर डरी रश्मिका (Rashmika Mandanna Shahid Kapoor in Cocktail 2 Event)

इवेंट के दौरान का ही ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और डायरेक्टर होमी अदजानिया स्टेज पर एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे और फोटो क्लिक करवा रहे थे। वहीं, रश्मिका के साइड में शाहिद कपूर खड़े थे, जिन्होंने एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रखा तो वह अचानक डर गईं और उस जगह से हट गईं। यह देख शाहिद भी कुछ समझ नहीं पाए और हाथ हटा लिया। इसका वीडियो देख सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है। जहां एक तरफ लोग इसे सही कह रहे हैं वहीं शाहित दे फैंस रश्मिका से अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं।

रश्मिका के रिएक्शन पर लोग कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस में जुबानी जंग छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा, "रश्मिका एक शादीशुदा लड़की हैं शायद स्क्रीन पर अलग बात है, लेकिन रियलिटी में उन्हें ये नहीं पसंद।" दूसरे ने लिखा, "एनिमल में रणबीर के साथ अच्छे थे पर शाहिद कपूर नहीं।" तीसरे ने लिखा, "रश्मिका और कृति दोनों ही सुंदर लग रही हैं।" एक अन्य ने लिखा, "गलत बात है रश्मिका ने ऐसे शाहिद का हाथ हटाया।" एक और यूजर ने इसे उनका एटिट्यूड कहा।

कॉकटेल 2 कब होगी रिलीज (Cocktail 2 Release Date)

बता दें, बीती रात हुए इस इवेंट में फिल्म की प्रमुख कास्ट के अलावा निर्माता दिनेश विजन और संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती भी मौजूद थे। शाहिद, कृति और रश्मिका की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन तीनों को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं पहले कॉकटेल के पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने शानदार काम किया था जिसे लोगों ने खूब पंसद भी किया था।

Published on:
18 May 2026 12:44 pm