बॉलीवुड

‘मोटी और अनअट्रैक्टिव’ कहकर ठुकरा दी गई थीं रेखा, संजय खान की पत्नी ने बदली किस्मत!

Rekha Photo Shoot Rejection: बॉलीवुड में अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो इंडस्ट्री में नई थीं, तो संजय खान ने उनके साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उनकी पत्नी की शिफारिश के बाद वो मान गए। आइये जानते हैं क्या था पूरा मामला?
2 min read
Jul 03, 2026
Rekha Sanjay Khan
जब संजय खान ने रेखा के साथ फोटोशूट करने से किया था इनकार। (फोटो सोर्स: IMDb)

Rekha Sanjay Khan: वेटरन एक्ट्रेस रेखा का बचपन मुश्किलों भरा था और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जब रेखा टीनएज में थीं, तो उनकी मां उन्हें मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) ले आईं। वहां वो एक ऐसे मौके की तलाश में संघर्ष कर रही थीं जो उनकी जिंदगी बदल दे। इसी दौरान रेखा की मुलाकात उस दौर के मशहूर एक्टर संजय खान से हुई। संजय ने उनके साथ फोटोशूट कराने से मना कर दिया था, लेकिन उनकी पत्नी जरीन खान के दखल के बाद वो मान गए।

संजय खान ने किया था रेखा को ‘लॉन्च’

हाल ही में विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान, संजय की बेटी फराह खान अली ने बताया कि रेखा हाल ही में उनके घर आई थीं और उन्होंने उस वाकये को याद किया। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने ही रेखा को लॉन्च किया था," और रेखा द्वारा बताई गई उस घटना का जिक्र भी किया।

इसके आगे उन्होंने बताया, "जब मेरी मां का निधन हुआ, तो रेखा हाल ही में हमारे घर आई थीं। वो कह रही थीं कि मैं फिल्मों में सिर्फ तुम्हारी मां की वजह से हूं।" उन्होंने आगे फराह अली ने बताया कि संजय ने शुरू में रेखा के साथ फोटोशूट कराने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें वो अट्रैक्टिव नहीं लगी थीं।

‘मैं बहुत मोटी थी, आकर्षक नहीं थी’

फराह ने बताया, "रेखा ने कहा, 'जब मैं इंडस्ट्री में पहली बार आई थी, तो मैं बहुत मोटी थी और ज्यादा आकर्षक नहीं थी, इसलिए तुम्हारे पिता मेरे साथ फोटोशूट नहीं करना चाहते थे। तुम्हारी मां जरीन बार-बार कहती थीं, 'इस लड़की को देखो, इसकी खूबसूरत आंखें और प्यारा चेहरा देखो, प्लीज इसके साथ फोटोशूट करो।' तब तुम्हारे पिता ने बहुत बिना मर्जी मेरे साथ फोटोशूट के लिए हामी भरी। और जब तस्वीरें आईं, तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, ये अच्छी लग रही है। हम फिल्म करेंगे।' इस तरह मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई'।"

रेखा और संजय खान की पहली फिल्म

संजय खान के साथ रेखा की फिल्म 1971 में आई 'हसीनों का देवता' थी। इस फिल्म में बिंदु और हेलेन भी थीं। 1970 में आई 'सावन भादों' के बाद ये रेखा की दूसरी हिंदी फिल्म थी।