3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमल हासन की जिंदगी में ‘दूसरी औरत’ बन गईं थीं एक्ट्रेस सारिका, प्यार के लिए झेला बहिष्कार

Sarika Kamal Haasan Love Story: पांच साल की उम्र में पिता ने छोड़ दिया, कभी स्कूल नहीं गईं और 21 साल की उम्र में सिर्फ 60 रुपये लेकर घर छोड़ दिया। जानिए अभिनेत्री सारिका की संघर्ष, प्यार और विवादों से भरी जिंदगी की अनकही कहानी।

5 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 03, 2026

Sarika Kamal Haasan Love Story

कमल हासन और सारिका की लव स्टोरी। (फोटो सोर्स: shrutzhaasan)

Sarika Kamal Haasan Love Story: 'सत्ते पे सत्ता', 'रजिया सुल्तान', 'बड़े दिल वाले', 'कैसे कैसे लोग', 'नास्तिक' और 'मैं कातिल हूं', जैसी बॉलीवुड फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सारिका की जिंदगी किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं थी। जिस उम्र में उन्हें स्कूल जाना चाहिए था, उसी उम्र में उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया। हालात ऐसे थे कि 5 साल की उम्र में ही उन्हें परिवार का पेट पालने के लिए काम करना पड़ा और हर गुजरते दिन के साथ जिंदगी और भी मुश्किल होती गई।

5 साल की उम्र में रखा एक्टिंग में कदम

सारिका ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की और बाद में एक एक्ट्रेस के तौर पर बड़े रोल निभाने लगीं। 1967 में आई सुनील दत्त की फिल्म 'हमराज़' में 5 साल की सारिका ने एक लड़के का किरदार निभाया था और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में अपने बचपन के दिनों के बारे में बात करते हुए सारिका ने बताया: "मैं कभी स्कूल गई ही नहीं। मुझे याद है कि एक बार मेरे माता-पिता मुझे स्कूल ले गए थे, लेकिन मैंने काम करना शुरू कर दिया था, इसलिए स्कूल जाना मुमकिन नहीं हो पाया। आज भी मुझे इस बात का अफसोस है कि मरा बचपन छिन गया। बचपन के साथ कुछ ऐसी चीजें जुड़ी होती हैं, जो फिर कभी वापस नहीं आतीं। वो आजादी जब आपको जिंदगी की किसी भी बात की कोई फिक्र नहीं होती।"

सारिका ने बताया था कि बतौर चाइल्ड एक्टर उनसे इमोशनल होने की उम्मीद की जाती थी, जिसके लिए उनकी आँखों में ग्लीसरीन डाली जाती थी या फिर स्क्रीन के सामने रुलाने केलिए गन्दी-गन्दी बातें करते थे ताकि हम रो सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बच्चे के लिए इस तरह के सीन करना मुश्किल होता था, लेकिन भावुक सीन करने के बदले हमको तारीफों के साथ-साथ बिस्किट और चॉकलेट मिलते थे।

15 साल की उम्र में निभाया लीड रोल

बता दें कि सारिका ने 15 साल की उम्र में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया, और उनकी जिंदगी पटरी पर आने लगी, तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनको सब कुछ छोड़ कर वापस जाना पड़ा। 21 साल की उम्र में उनके पास जेब में मात्र 60 रुपये और एक कार थी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये एक ऐसा पल था जिसे मैंने सच में महसूस किया। शायद, मैंने इसे दूसरों से पहले ही देख लिया था।” अपनी मां और अपनी जिंदगी भर की कमाई को छोड़कर जाने के बाद, अभिनेत्री के लिए जिंदगी आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं अपनी सहेली के घर जाती थी, नहाती थी और रात को अपनी कार में सोती थी।” उन्होंने आगे कहा, “कभी-कभी जब आपको सच में कुछ करने की जरूरत होती है, तो वो हिम्मत आपको अपने आप ही मिल जाती है।”

मुश्किल दौर में हुई कमल हासन से मुलाकात

सारिका ने बताया कि ये वही समय था जब उनकी मुलाकात कमल हासन से हुई थी उनकी प्रेम कहानी भी परियों जैसी कहानी नहीं थी। सिमी ग्रेवाल के साथ बायतचीत के दौरान कमल हासन ने बताया कि उनकी असलियत अउ हालत जानकर उन्हें गहरा सदमा लगा था। साल 1984 में फिल्म ‘राज तिलक’ के सेट पर मिलने के बाद, दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए, जिसकी वजह से उन्हें समाज और समाज के तथाकथित ठेकेदारों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

कमल हासन से रिश्ते पर सारिका ने कहा

सारिका ने बताया, “जिन हालात में हम थे, उन्हें देखते हुए हमें अपने आकर्षण और अपनी भावनाओं को दबाकर रखना पड़ा।” वहीं, कमल हासन ने आगे कहा, “ये एक ऐसा तूफ़ान था जिससे हम दोनों बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अजीब बात यह है कि हम बार-बार, बार-बार उसी बारिश में फंसते गए। हमें एक-दूसरे से प्यार बहुत बाद में हुआ। वो बहुत आकर्षक थीं। जब मैं उन्हें करीब से जानने लगा, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं उनसे प्यार करता हूं, और मैं नहीं चाहता था कि ये सब यहीं खत्म हो जाए, या मुझे यह भी पक्का नहीं था कि मैं चाहता था कि ऐसा हो भी या नहीं।”

हालांकि, सारिका को उनके लिए अपने प्यार का एहसास बहुत बाद में हुआ। “मुझे एहसास हुआ कि मैं उनसे प्यार करती हूं, जब हालात बहुत खराब थे; और एक समय के बाद, हमें इस बात की परवाह ही नहीं रही कि हालात कितने खराब हैं। मुझे लगता है कि तभी आपको एहसास होता है कि ये सिर्फ अच्छे पलों की बात नहीं है।”

बिन ब्याही मां बनने वाली थीं सारिका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमल हासन और सारिका की प्रेम कहानी आसान नहीं थी। कमल हासन की शादी पहले ही वाणी गणपति से हो चुकी थी। पत्नी से उनका रिश्ता करीब चार बार टूटा, लेकिन परिस्थिति तब बदल गई जब सारिका उनकी पहली बेटी, श्रुति हासन की मां बनने वाली थीं। इस पर बात करते हुए सारिका ने कहा, “लोगों ने हमारी बहुत बुराई की। हम दोनों के पास कोई सहारा नहीं था। जो लोग हमसे प्यार करते थे, उन्होंने भी हमारी बुराई की। हालात और खराब होते गए। अचानक, एक दिन, मैंने फैसला किया, ‘बस, अब बहुत हो गया।”

सारिका ने बताया कि “मैं बस उन्हें यह बता रही थी कि मैं उनके बच्चे की मां बनने वाली हूं। मैंने उनसे ये नहीं कहा कि वे मुझसे शादी करें, या अपनी पत्नी को छोड़ दें, या मेरे साथ आकर रहने लगें। इस बारे में कभी कोई बात ही नहीं हुई थी। मुझे लगा कि उन्हें यह जानने का पूरा हक़ है कि मैं एक बच्चे की मां बनने वाली हूं, और मैंने उस बच्चे को रखने का फैसला कर लिया है। यह मेरी अपनी जरूरत थी। वे मेरे प्रति पूरी तरह से समर्पित नहीं थे। वे किसी भी तरह से इसके लिए जिम्मेदार नहीं थे।”

कमल हासन और सारिका की शादी

उस मोमेंट पर बात करते हुए कमल हासन ने कहा, “तब मैंने कहा, बस बहुत हो गया, तुम कहीं नहीं जा रही हो और चलो बच्चे को जन्म देते हैं। फिर मैंने प्रेस को बुलाया, वे बहुत अच्छे थे। मैंने उनसे कहा कि जिस बच्चे को वह अपनी कोख में पाल रही है, वह मेरा है; मुझे नहीं पता कि यह कानूनी तौर पर सही है या मैं जो कर रहा हूं वह सही है।”

कमल हासन की जिंदगी में “दूसरी औरत” थीं

इस जोड़े के लिए हालात और भी खराब होते गए, खासकर सारिका के लिए, जो कमल हासन की जिंदगी में “दूसरी औरत” थीं। “मद्रास में किराए का घर मिलना मुश्किल हो गया था। हम एक तरह से समाज के लिए अछूत बन गए थे।” आखिरकार, 1986 में उनकी पहली बेटी श्रुति हासन का जन्म शादी से पहले ही हुआ, और उन्होंने फैसला किया कि जब तक उनका दूसरा बच्चा नहीं हो जाता, तब तक वे शादी नहीं करेंगे। 1991 में अपनी दूसरी बेटी अक्षरा के जन्म के बाद, इस जोड़े ने शादी कर ली।

4 साल पहले ऊंचाई फिल्म में नजर आयीं थी सारिका

बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई (Unchai) में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और बमन ईरानी समेत कई दिग्गज एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म में इन सब एक्टर्स के साथ सारिका भी नजर आयीं थीं और उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था।