बॉलीवुड

‘उरी’ एक्ट्रेस के साथ डिलीवरी एजेंट 40 मिनट तक करता रहा बदतमीजी, बुलानी पड़ी पुलिस

Riva Arora Delivery Agent Misbehaviour: एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान एक डिलीवरी एजेंट ने 30-40 मिनट तक उनके साथ गलत तरीके से बात की और बदतमीजी की। उन्होंने मुंबई पुलिस को सूचना दी और डिलीवरी ऐप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
2 min read
May 07, 2026
Riva Arora Delivery Agent Misbehaviour
डिलीवरी एजेंट ने की एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा के साथ बदसलूकी। (फोटो सोर्स: rivarora_)

Riva Arora Delivery Agent Misbehaviour: रीवा अरोड़ा एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मॉम' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना का शिकार हुईं, जो कथित तौर पर हैरसमेंट में बदल गई। रीवा ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को लगभग 30 से 40 मिनट तक गाली-गलौज और गलत तरीके से बात करना सहना पड़ा।

डिलीवरी एजेंट ने की एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी (Riva Arora Delivery Agent Misbehaviour)

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रीवा ने बताया कि उन्होंने 26 अप्रैल को दोपहर लगभग 3:30 बजे ऑनलाइन ग्रोसरी एप से सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी एजेंट के बुरे व्यवहार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "शुरू से ही उसका बोलने का तरीका गलत और अनुचित था। मेरे बोलने और मना करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।" उन्होंने आगे बताया, 'मेरी मां, निशा अरोड़ा को सिचुएशन को संभालने के लिए बीच में आना पड़ा। रीवा ने आगे कहा, "लेकिन मामले को सुलझाने के बजाय, डिलीवरी एजेंट ने बदतमीजी करना जारी रखा।"

खबरों के मुताबिक, मामला तब और बिगड़ गया जब रीवा की बहन मुस्कान अरोड़ा ने बीच-बचाव किया और डिलीवरी एजेंट को लिफ्ट में जाते हुए देख लिया। रीवा ने बताया, "जब मेरी बहन ने उसे लिफ्ट में जाते हुए देखा, तो मना करने के बावजूद वो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा।" उन्होंने इस घटना को "अपमानजनक" और "अनुचित" बताया और आरोप लगाया कि बिना किसी बात के उसने गन्दी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था।

मुंबई पुलिस ने सुलझाया मामला

रीवा ने बताया कि बार-बार अनदेखी करने की कोशिशों के बावजूद उसका ये व्यवहार कम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मामले को जाने देने के बजाय, वो डिलीवरी एजेंट के पीछे गईं और मुंबई पुलिस से कॉन्टैक्ट किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। फिलहाल मामले को सही तरीके से निपटाया जा रहा है।"

रीवा ने आगे बताया कि डिलीवरी ऐप के खिलाफ ऑफिशियल कंप्लेंट दर्ज कराई गई है, हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब या समाधान नहीं मिला है। रीवा ने कहा, "यह घटना वाकई परेशान करने वाली थी, लेकिन मैं पॉजिटिव रहने और अपना रूटीन जारी रखने पर फोकस कर रही हूं।"