बॉलीवुड

राखी सावंत के द ग्रेट खली की रेसलिंग रिंग से हुए हॉट डांस के वीडियो वायरल

राखी सावंत के द ग्रेट खली की रेसलिंग रिंग से हुए हॉट डांस के वीडियो वायरल
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 1:51 PM IST
rakhi savant
rakhi savant

बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर राखी सावंत अक्सर अपनी हॉट अदाओं और बोल्ड सीन के कारण लाइमलाइट में होती हैं। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हॉट डांसर्स में से एक हैं। साथ ही फैंस को सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो से अपडेट कराती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी डांसिंग की कुछ वीडियो पर्सनल इंस्टा अकाउंट पर रेसलिंग रिंग की कुछ वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

#Thekatieforbes

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

राखी सावंत ने रिंग पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे

द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो में राखी सावंत और अमेरिकी मूल की महिला रेसलर केटी फोबर्स के डांस का जलवा भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि राखी ने ‘दिल टोटे-टोटे’, 'लैला' और अन्य सॉन्ग्स पर अपना जलवा बिखेरा। साथ ही अपने इन जलवों से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। इसका वीडियो और कुछ हॉट तस्वीरें राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। गौरतलब है कि राखी की इन अदाओं को फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं। उनकी इन वीडियो और हॉट तस्वीरों पर लाइक और कमेंट भी मिल रहे हैं।

#Thekatieforbes

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

मैदान में बैठे दर्शक भी झूम उठे

हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी गानों की तेज धुनों पर सिर्फ राखी और कैटी ही नहीं बल्कि मैदान में मौजूद दर्शक भी झूम उठे थे। साथ ही रिंग में विदेश की कैटी फोबर्स और राखी सावंत के बीच डांस का मुकाबला भी हुआ। दोनों ने 'चिकनी चमेली' और 'लैला मैं लैला' गानों पर जमकर ठुमके लगे।

खली ने रिंग में विदेशी रेशलर्स को धो डाला

राखी के डांस के जलवों के बाद अब लोगों का वो इतंजार खत्म हो गया था जब हिमाचल प्रदेश के सोलन में द ग्रेट खली रिंग में आए और कुर्सियों से पीटकर विदेशी रेसलर ब्रूडी स्टील और क्रिमसन की पिटाई कर डाली। इस दौरान पंजाब के शैंकी सिंह जो कि मंडी के पड्डल मैदान में विजेता रहे और उन्हीं के नाम व‌र्ल्ड सीडब्लयूई बैल्ड चैंपियनशिप दर्ज हुई। इससे पहले शनिवार शाम सात बजे शुरू हुई रॉयल रंबर फाईट को क्रिमसन ने जीत लिया। हालांकि उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं था लेकिन वह अचानक ही आ पहुंचे थे।

#Thekatieforbes

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

Updated on:
13 Jul 2018, 1:51 PM IST
Published on: