बॉलीवुड

इस विदेशी मॉडल से रह चुका है सैफ का अफेयर, करीना से भी ज्यादा खूबसूरत..

करीना से पहले सैफ का विदेशी मॉडल रोजा कैटालानो से अफेयर था।
2 min read
Aug 16, 2018
Saif ali khan
Saif ali khan

सैफ अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ ने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को तलाक दे दिया था। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा अली और इब्राहिम। सैफ ने अमृता को वर्ष 2004 में तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को अभिनेत्री करीना कपूर से शादी रचाई। करीना से शादी से पहले उनका नाम कुछ अभिनेत्रियों से भी जुड़ा। उनका नाम एक विदेशी मॉडल से भी जुड़ा। इस विदेशी मॉडल का नाम रोजा कैटालानो है।

अमृता और करीना से ज्यादा खूबसूरत हैं रोजा:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना से पहले सैफ का विदेशी मॉडल रोजा कैटालानो से अफेयर था। सैफ और रोजा की मुलाकात केन्या में एक शो के दौरान हुई थी। रोजा एक स्विस मॉडल है। बताया जाता है कि रोजा सैफ की पहली पत्नी अमृता और करीना कपूर से भी ज्यादा खूबसूरत है।

सैफ ने छिपाई थी रोजा से शादी की बात:
सैफ और रोजा धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों की मुलाकातें भी शुरू हो गई थीं। केन्या में हुई पहली मुलाकात के बाद रोजा काम के लिए भारत आई थीं। रोजा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई मुलाकातों के बाद भी सैफ ने उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। जब वह भारत आई तो उन्हें सैफ की शादी के बारे में पता चला।

रोजा को लेकर अमृता-सैफ में होते थे झगड़े:
अमृता सिंह को सैफ और रोजा की नजदीकियों के बारे में पता चल गया था। ऐसे में उन दोनों के बीच रोजा को लेकर अनबन होना शुरू हो गई। वहीं जब रोजा को सैफ के शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो उसने भी सैफ से दूरी बना ली थी।

Published on:
16 Aug 2018 04:03 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा