ट्विटर पर लिख दिया ऐसा, करना पड़ा डिलीट:
प्रीति जिंटा ने सैफ को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर कुछ ऐसा लिख दिया कि उन्हें तुरंत उसे हटाना पड़ा। दरअसल प्रीति ने सैफ और खुद की एक तस्वीर ट्विटर प पोस्ट करते हुए लिखा,‘क्योंकि लाल तुम्हारे दिल का हाल है… लगता मुझपे कमाल है..हैप्पी बर्थडे..हमेशा मुस्कुराते रहिए और आगे बढ़ते रहिए…ढेर सारा प्यार।’ प्रीति ने थोड़ी देर बाद ही इस पोस्ट का डिलीट कर दिया।