
Saif ali khan birthday
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली का जन्म 1970 में दिल्ली में हुआ था। सैफ ने अपना 48वां बर्थडे अपनी पत्नी करीना कपूर,दोस्तों और बच्चों के साथ मनाया। जश्न के इस मौके पर सैफ की बहन सोहा उनके पति कुणाल खेमू और करीना की बहन करिश्मा भी मौजूद थीं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में सैफ और अमृता के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम भी मौजूद थे। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सैफ के बर्थडे केक पर लिखा, 'लव यू सैफू'
करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और सैफ की बहन सोहा अली ने अपने—अपने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर सैफ अली के बर्थडे केक की भी है। सैफ के बर्थडे केक पर लिखा है, 'लव यू सैफू'।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
ग्रुप फोटो में नजर आए सारा और इब्राहिम:
करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन करीना और जीजा सैफ के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सोहा अली ने अपने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप फोटो शेयर की है। इस ग्रुप फोटो में सैफ की पहली पत्नी के बच्चे सारा अली और इब्राहिम भी नजर आए। हालांकि इन तस्वीरों में सैफ और करीना का बेटा तैमूर नजर नहीं आया।
सारा की इंस्टाग्राम पर एंट्री:
करीना और सैफ अली खान दोनों ही सोशल मीडिया से दूर हैं। वही सैफ और अमृता की बेटी सारा अली ने 15 अगस्त पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एंट्री ली है। ऐसे में सारा ने भी अपने पापा सैफ के बर्थडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Published on:
16 Aug 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
