बॉलीवुड

सैफ अली खान ने Farhan Akhtar के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- ‘वो डायरेक्शन के लिए ही बने हैं’

Saif Ali Khan Dil Chahta Hai: इस साल तीन दोस्तों की कहानी पर बनी फिल्म 'दिल चाहता को' 25 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म और फरहान अख्तर पर बात करते हुए कहा कि फरहान का जन्म डायरेक्शन के लिए ही हुआ है। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे।

3 min read
Jun 13, 2026
Saif Ali Khan
Saif Ali Khan ने Farhan Akhtar की जमकर की तारीफ। (फोटो सोर्स: IMDb)

Saif Ali Khan on Dil Chahta Hai: आने वाली 10 अगस्त को फरहान खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल चाहता है' अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करगी। बतौर डायरेक्टर आमिरखान, सैफ अली खान और खुद फरहान अख्तर अभिनति ये फरहान की पहली डिरेक्टोरिलय फिल्म थी। इस फिल्म को आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा 'कमिंग-ऑफ-एज' (बचपन से जवानी की ओर बढ़ने वाली) फिल्मों में से एक माना जाता है। इतने सालों बाद भी 'दिल चाहता है' सिने लवर्स की फेवरेट फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में समीर का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान ने हाल ही में बताया कि उनके लिए फिल्म की यादें आज भी उतनी ही ताज़ा हैं और इस फिल्म में काम करने का अनुभव काम से ज्यादा छुट्टी पर जाने जैसा लग रहा था।

काम से ज़्यादा छुट्टी वाला था 'दिल चाहता है' में काम करना (Saif Ali Khan Recalls Dil Chahta Shooting)

सैफ अली खान ने हाल ही में 'दिल चाहता है' के बनने के दिनों को याद किया और शूटिंग को बहुत मजेदार बताया। 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए सैफ अली खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया, खासकर इसलिए क्योंकि युवा कास्ट और क्रू गोवा में लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे।

उन्होंने याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म के हॉलिडे वाले माहौल को असल में जिया - दिन में बीच पर शूटिंग करते और रात में उतनी ही जोर-शोर से पार्टी करते, यहां तक कि उस तटीय राज्य के लगभग हर रेस्टोरेंट में खाना भी आजमाया। सैफ ने बताया कि उस समय सभी एक्टर्स बहुत यंग थे, इसलिए उनमें खाने-पीने और रात भर पार्टी करने के साथ-साथ अगली सुबह काम के लिए पूरी तरह तैयार होकर सेट पर पहुंचने की एनर्जी भी फुलऑन थी।

उन्होंने हिंदी फिल्मों में अच्छा प्रोफेशनलिज्म लाने का क्रेडिट 'दिल चाहता है' की टीम को दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये पहली बार था जब हमने इतने कुशल असिस्टेंट डायरेक्टर देखे थे।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद 105 दिन की शूटिंग का अनुमान लगाया था, और हमने 105वें दिन ही शूटिंग पूरी कर ली।"

फरहान अख्तर सेट पर कॉन्फिडेंस के साथ आए थे

बता दें कि फरहान अख्तर ने इसी फिल्म से फिल्ममेकिंग में डेब्यू किया था। सैफ ने कहा, 'उनमें एक ऐसा आत्मविश्वास था, जिससे वह आसानी से सबको प्रभावित कर लेते थे, और उनकी इसी खासियत ने मुझे बहुत प्रभावित किया था।" इसके आगे उन्होंने कहा, “हम ज्यादातर समय हंसते रहते थे क्योंकि फरहान ने सब कुछ बहुत आसानी से संभाला। सेट पर उनका अंदाज देखकर ऐसा लगता था जैसे वो डायरेक्शन के लिए ही पैदा हुए हों। सच कहूं तो कोई तनाव नहीं था। हमें बस अपनी लाइनें याद रखने के लिए कहा गया था। सेट पर पहुंचने के बाद कुछ भी नया नहीं सोचना था। बस अपनी लाइनें याद कर लो और बाकी सब बहुत मजेदार था।"

'दिल चाहता है' के बारे में

फरहान अख्तर की डायरेक्ट की गई फिल्म 'दिल चाहता है' तीन सबसे अच्छे दोस्तों - आकाश (आमिर खान), समीर (सैफ अली खान) और सिद्धार्थ 'सिड' (अक्षय खन्ना) - की कहानी है। यह फिल्म दोस्ती, प्यार और बड़े होने के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाती है। जहां समीर बार-बार प्यार में पड़ता है, वहीं आकाश रोमांस को लेकर शक में रहता है, जब तक कि वह शालिनी (प्रीति जिंटा) से नहीं मिलता। साथ ही, सिड का तारा (डिंपल कपाड़िया) के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता बनता है। जैसे-जैसे उनकी ज़िंदगी अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ती है और उनके रिश्ते बदलते हैं, तीनों को पता चलता है कि सच्ची दोस्ती समय, दूरी और ज़िंदगी की कई चुनौतियों का सामना कर सकती है। इतने सालों में, इस फिल्म को 'कल्ट' का दर्जा मिल गया है।

Updated on:
13 Jun 2026 05:43 pm
Published on:
13 Jun 2026 05:33 pm