बॉलीवुड

अपने पिता संग बैठकर शराब पीती हैं सारा अली खान, सैफ ने किया ये बड़ा खुलासा

हाल में सैफ से सारा को लेकर खास बातचीत की गई जिसमें उन्होंने के बड़ी बात मीडिया संग शेयर की।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 1:23 PM IST
saif ali khan reveal that sara ali khan drink alcohol with him
saif ali khan reveal that sara ali khan drink alcohol with him

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सैफ अली खान की बेटी जल्द ही फिल्म कैदारनाथ से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी के साथ वह अपनी अगली फिल्म सिंबा की शूटिंग में भी जुट गई हैं। हाल में सैफ से सारा को लेकर खास बातचीत की गई जिसमें उन्होंने के बड़ी बात मीडिया संग शेयर की।

तो नवाब खान ने हाल ही में हुए इंटरव्यू में सारा के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपने बयान दिया। बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि, 'अभिनेत्री बनने के सारा के फैसले से मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं था। क्योंकि उनका ध्यान हमेशा से ही सिनेमा की ओर रहा है। मेरा मानना है कि हम अपनी किस्मत खुद लिखते हैं। जब सारा पैदा हुई थीं तब मैं काफी यंग था । हम अच्छे दोस्त हैं । हम दोनों कभी-कभी साथ में ड्रिंक करते हैं । अगर हम दोनों को कोई साथ में कास्ट करता है तो ये थोड़ा अजीब होगा । मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं। सिनेमा एक ऐसा मंच है जहां आप खुद को साबित कर सकते हैं।'

इसके अलावा सैफ ने करीना को लेकर बात करते हुए कहा कि, 'कुछ लोग कहते थे कि करीना मां बन गई हैं, इसलिए अब उनकी फिल्में हिट नहीं होंगी। लेकिन ये सच नहीं है । मेरी मां ने भी 60s में कई हिट फिल्में दी हैं।'

बता दें सारा की केदारनाथ 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया हैं। इसी के साथ जल्द ही सारा रणवीर सिंह के साथ सिम्बा में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब