पत्नी के कहने पर करने जा रहे ये काम:
विवेक ओबरॉय ने गुरुवार रात को एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने जूतों के कलेक्शन को दिखाया है। वीडियो शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा, 'मेरे पास कई तरह के जूते हैं, जिनमें से आधे मैं पत्नी के कहने पर दे रहा हूं।' इस वीडियो में फॉर्मल जूतों से लेकर लॉफर, स्नीकर्स और स्लीपर्स तक कई तरह की रेंज हैं।'