दादी ने कहा, सबसे अच्छे वेटर बनना
बोमन ने कहा कि जहां ज्यादातर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना चाहते थे, वहीं मेरी इच्छा वेटर बनने की थी। जब मैंने अपनी इच्छा घरवालों को बताई तो दादी ने कहा, 'कोई बात नहीं तुम वेटर बनो, लेकिन सबसे अच्छे वेटर बनना।' बकौल बोमन, मुझे सबसे पहले ताज होटल के रूम सर्विस डिपार्टमेंट में जॉब मिली और पहली कमाई पांच रुपए की टिप थी। मैंने मुम्बई में आलू वेफर्स की दुकान पर भी काम किया।