बॉलीवुड

सलीम खान खतरे से बाहर, सलमान खान की हीरोइन ने किया कन्फर्म, जानें हेल्थ अपडेट

Daisy Shah Gives Salim Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सलीम खान की सेहत को लेकर सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस डेजी शाह ने जानकारी दी है कि वो फिलहाल स्वस्थ हैं।

2 min read
Feb 25, 2026
Daisy Shah (सोर्स- एक्स)

Daisy Shah Gives Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को लेकर बीते दिनों चिंताजनक खबर सामने आई थी। 17 फरवरी को उन्हें अचानक स्वास्थ्य समस्या के चलते मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उन्हें हल्का मस्तिष्क रक्तस्राव यानी ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने जरूरी चिकित्सा प्रक्रिया की। अब अभिनेता सलमान खान की सह-कलाकार डेजी शाह ने उनकी सेहत को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है।

ये भी पढ़ें

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को देख लोगों को आईं राखी सावंत की याद, वीडियो हो रहा वायरल

डेजी शाह ने क्या कहा? (Daisy Shah Gives Salim Khan Health Update)

फिल्म ‘जय हो’ में सलमान खान के साथ नजर आ चुकीं डेजी शाह ने 'फिल्मी ग्यान' के साथ एक बातचीत में बताया कि सलीम खान अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि वो लगातार खान परिवार के संपर्क में हैं। हालांकि वो अस्पताल जाकर मुलाकात नहीं कर सकीं, लेकिन परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सर्जरी सफल रही और फिलहाल सलीम साहब डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

डेजी ने ये भी भरोसा दिलाया कि अब घबराने की कोई बात नहीं है और दिग्गज लेखक की हालत स्थिर है। उनके इस बयान के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।

परिवार ने मांगी निजता (Daisy Shah Gives Salim Khan Health Update)

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही कई फिल्मी हस्तियां उनका हालचाल जानने पहुंचीं। आमिर खान से लेकर शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे सितारों ने अस्पताल जाकर परिवार से मुलाकात की।

इसी बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से एक आधिकारिक वक्तव्य जारी किया गया था। बाद में खबर आई कि खान परिवार ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न करने का आग्रह किया है। परिवार का मानना है कि स्वास्थ्य निजी विषय है और इससे संबंधित सूचनाएं साझा करने का अधिकार केवल परिवार को होना चाहिए।

सिनेमा के स्वर्णिम अध्याय के रचयिता

सलीम खान हिंदी फिल्म उद्योग के उन लेखकों में गिने जाते हैं जिन्होंने कहानी कहने का अंदाज बदल दिया। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने कई यादगार फिल्मों की पटकथा लिखी।

उन्होंने ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’, ‘त्रिशूल’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों के जरिए सिनेमा को नई दिशा दी। खास तौर पर ‘शोले’ और ‘दीवार’ आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती हैं। उनकी लेखनी ने ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि को मजबूत किया और सामाजिक मुद्दों को व्यावसायिक सिनेमा से जोड़ा।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो सलमान खान हाल ही में निर्देशक ए. आर. मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे। आने वाले समय में वो निर्देशक अपूर्व लखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी होंगी। यह फिल्म गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। हालांकि इसकी रिलीज तिथि को लेकर अभी संशय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

चॉकलेटी बॉय से ‘एंग्री हीरो’ तक… 23 साल का रोलर-कोस्टर सफर, 200 रिजेक्शन के बाद बना 200 करोड़ क्लब का सितारा

Updated on:
25 Feb 2026 05:09 pm
Published on:
25 Feb 2026 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर