बॉलीवुड

सलमान-अक्षय पर दर्ज हुआ केस, पैसा लेकर नहीं किया परफॉर्म !

सलमान खान और अक्षय कुमार पर एक भारतीय अमरीकी प्रमोटर ने मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
Jun 16, 2018
salman
salman

सलमान खान और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड कलाकार कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह और प्रभुदेवा पर एक भारतीय-अमरीकी प्रमोटर ने मुकदमा दर्ज किया है। उनका आरोप है कि इन बॉलीवुड सितारों ने पैसे लेने के बाद भी कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं किया।

सिगर्स भी हैं शामिल
बॉलीवुड सितारों के अलावा चर्चित गायक उदित नारायण, अल्का याग्निक और उषा मंगेशकर पर भी केस किया गया है। वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने अपनी शिकायत में भारतीय सितारों और उनके एजेंट्स मैट्रिक्स इंडिया एंटरटनेमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ समझौता तोड़ने की बात कही है। शिकायत के अनुसार,2013 में वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने कलाकारों को ‘सेलिब्रेटिंग 100 ईयर्स ऑफ इंडियन सिनेमा’ कॉन्सर्ट के लिए नियुक्त किया था। यह कार्यक्रम 1 सितंबर 2013 में को होना था।

इन वजह से शामिल नहीं हो पाए थे सलमान
हालांकि इस शो को बाद में रद्द करना पड़ा,क्योंकि सलमान खान को कानूनी वजहों के कारण देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। बताया जाता है कि वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने इस शो को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया था लेकिन तब तक इन सितारों मे किसी दूसरे प्रमोटर के साथ प्रोग्राम करने का फैसला कर लिया।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म
बताते चलें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म रेस ३ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। मूवी ने पहले दिन २९.१७ करोड़ कमा लिए है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब, जैकलीन, डेजी शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है।

Published on:
16 Jun 2018 02:29 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा