4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने फिल्मों का सीक्वल नहीं बनाते इम्तियाज! पूरे कॅरियर में बनाई सिर्फ 9 फिल्में, फिर भी हैं SUPERHIT

इम्तियाज की शिक्षा पटना और जमशेदपुर में हुई। यहां से पढ़ाई करने के बाद इम्तियाज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर कोर्स किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 2:01 PM IST

imtiyaz ali

imtiyaz ali

बॉलीवुड में युवा दर्शकों के पंसदीदा निर्देशकों में से एक इम्तियाज अली आज अपना 46वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को बिहार के दरभंगा जिले में हुआ था। इम्तियाज की शिक्षा पटना और जमशेदपुर में हुई। यहां से पढ़ाई करने के बाद इम्तियाज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर कोर्स किया। यह कोर्स करने के बाद वह फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा करने मुंबई चले आए।

RACE3' BOC DAY1: साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म, बागी और पद्मावत को पछाड़ कमाए...

पूरे कॅरियर में की 9 फिल्में
इम्तियाज फिल्म जगत के उन दिग्गज निर्देशकों में हैं जो QUANTITY नहीं बल्कि QUALITY के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'सोचा न था' से की थी।यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। पहली ही फिल्म फ्लॉप जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे। इसके बाद में उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' का निर्देशन किया। बस इस फिल्म ने इम्तियाज की की सक्सेस का रास्ता खोल दिया।इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल', 'रॉकस्टार', 'कॉकटेल', 'हाईवे', 'जब हैरी मेट सैजल', 'आहिस्ता-आहिस्ता', 'दा अदर वे', 'माई ड्रीम', 'तमाशा', जैसी फिल्में निर्देशित की।

"एक्टर बनते-बनते निर्देशक बन गए थे इम्तियाज अली, करीना की इस फिल्म ने दिलाई थी पहचान"

एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
निर्देशक इम्तियाज अली ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से की। उनकी ये फिल्म साल 1993 में मुंबई धमाकों में हुए बम आधारित थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। बस यहीं से ही इम्तियाज अली का एक्टिंग कॅरियर शुरू होने पहले ही खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग अपना सारा ध्यान निर्देशन की ओर लगाया।

OMG: ज ब सरेआम अनुष्का ने कहा- अपने बाल नहीं धोते इम्तियाज अ ली!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन