4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टर बनते-बनते निर्देशक बन गए इम्तियाज अली, करीना की इस फिल्म ने दिलाई थी पहचान

इम्तियाज की पढ़ाई लिखाई पटना और जमशेदपुर में हुई जिसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर कोर्स किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 1:18 PM IST

Imtiaz Ali

Imtiaz Ali

फिल्म जगत में युवाओं पर ध्यान में रखकर फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली का आज जन्मदिन है।इम्तियाज का 16 जून 1971 को बिहार के दरभंगा जिले में पैदा हुए थे।इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में कई फिल्मे दी है। इनमें रॉकस्टार, जब वी मेट, लव आजकल, हाइवे जैसी फिल्में हैं। इम्तियाज की पढ़ाई लिखाई पटना और जमशेदपुर में हुई जिसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर कोर्स किया। इसके बाद वह मुंबई फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा करने के लिए चले आए। इम्तिायाज आज अपना 46वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

'जब वी मेट' ने दिलाई सक्सेस
इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सोचा न था' से की थी।यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पंसद नहीं किया था। पहली ही फिल्म फ्लॉप जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे। इसके बाद में उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' का निर्देशन किया। बस इस फिल्म ने इम्तियाज की किस्मत चमका दी। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल'(2009),'रॉकस्टार'(2011), और कॉकटेल(2012) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

दिलीप कुमार के फैन हैं इम्तियाज अली
इम्तियाज ने हिंदी सीरियल्स 'नैनान्द कुरुक्षेत्र' और 'इम्तेहान' भी निर्देशित किया है। इम्तियाज अली एक्टर दिलीप कुमार के बड़े फैन हैं और इम्तियाज के मुताबिक 'दिलीप कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनके द्वारा सिर्फ देखे जाने पर ही कोई भी एक्ट्रेस कांप सकती है।'


पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ रहा अफेयर
इम्तियाज की शादी प्रीति अली से हुई थी, लेकिन 2012 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इम्तियाज की एक बेटी है जिसका नाम 'इदा अली' है।इम्तियाज पाकिस्तानी एक्ट्रेस 'इमान अली' के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों का ब्रेक अप हो गया। बताते चलें कि इम्तियाज पिछले कुछ समय से शेफ सारा टोड को डेट कर रहे हैं। सारा आॅस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। सारा CookBook की लेखिक और एक रेस्त्रां की मालकिन भी हैं। इम्तियाज की तरह ही सारा की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों अब साथ नहीं रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन