4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘RACE3’ BOC DAY1: साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म, बागी और पद्मावत को पछाड़ कमाए…

माना जा रहा था कि सलमान खान इस ईद पर अपने चाहने वालो को 'रेस ३' के रुप में ईदी देने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 12:01 PM IST

race 3

race 3

इस हफ्ते सलमान खान की साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार 'रेस ३' रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नाडीज, साकीब और डेजी शाह जैसे कलाकार शामिल है। माना जा रहा था कि सलमान खान इस ईद पर अपने चाहने वालो को 'रेस ३' के रुप में ईदी देने वाले हैं। हालांकि मूवी को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक मूवी ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपए कमा लिए है। इसके साथ ही रेस ३ इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अफेयर से लेकर नरगिस फाखरी को छुपाने तक, इम्तियाज अली की कहानी है हैरान करने वाली

फिल्म समीक्षकों की राय

स्क्रिप्ट:
अल शिफाह आइलैंड पर रहने वाला शमशेर सिंह (अनिल) आर्म्सस डीलर है। उसका बेटा सूरज (साकिब) और बेटी संजना (डेजी) जुड़वां हैं। वहीं, उसके भाई का बेटा सिकंदर (सलमान) भी उसका बिजनेस में सहयोग करता है। सिकंदर का बॉडीगार्ड है यश (बॉबी)। शमशेर का एक दोस्त उसे ऐसी हार्ड-डिस्क के बारे में बताता है, जिसके जरिए कुछ इंडियन पॉलिटिशियंस को ब्लैकमेल किया जा सकता है। इसके बाद कहानी में हल्के-फुल्के ट्विस्ट आते हैं।

जब शराब के नशे में संजय दत्त ने घर में ही चला दी थी गोली, जानिए फिर क्या हुआ...

एक्टिंग:

अनिल कपूर ने शमशेर का किरदार बखूबी निभाया है। उनकी स्क्रीन प्रजेंस शानदार है। सलमान खान अपने चिर-परिचित अंदाज में हैं। जैकलीन फर्नांडीस और डेजी शाह की परफॉर्मेंस कामचलाऊ है। बॉबी देओल ने फिल्म में शर्ट तो उतारी है, लेकिन अभिनय के मामले में फिसड्डी रहे हैं। वहीं, साकिब सलीम ने अपना काम ठीक-ठाक किया है। फ्रेडी दारुवाला को नाममात्र का स्क्रीन स्पेस मिला है।

डायरेक्शन:

निर्देशक रेमो ने एक्शन, एडवेंचर, रोमांस, चीटिंग जैसे मसालों का तड़का लगाया है, पर कमजोर प्लॉट के कारण इम्प्रेसिव नहीं लगे। स्क्रीनप्ले पूरी तरह बिखरा हुआ है। फर्स्ट हाफ बेहद उबाऊ है। दूसरे हाफ में कुछ ट्विस्ट आने से फिल्म को थोड़ी गति मिलती है। फिल्म की लंबी अवधि इरिटेट करती है। संवादों में भी दम नहीं है। गीत-संगीत का स्तर कमजोर है। गाने ठूंसे हुए लगते हैं। सिनेमैटोग्राफी आकर्षक है, पर एडिटिंग सुस्त है।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन