बॉलीवुड

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे कई सितारे, लेकिन सलमान और हिना खान की एंट्री पर मचा हंगामा

एकता कपूर के घर दिवाली पार्टी में कई टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान भी पहुंचे। एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2021, 2:13 PM IST
Salman Khan and Hina Khan entry at Ekta Kapoor Diwali Party
Salman anf Hina Khan

नई दिल्ली: एकता कपूर (Ekta Kapoor Diwali bash) के घर बुधवार की शाम दिवाली पार्टी हुई। इस पार्टी में कई टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान (Salman khan) भी पहुंचे। एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का हिना खान (Hina Khan) और सलमान खान (Salman Khan) पर जा रहा है। दोनों ने जैसे पार्टी में एंट्री मारी वैसे ही हंगामा सा मच गया।

हिना बेहद हॉट लुक में नजर आई

हिना खान जैसे ही पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी से उतरीं, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान हिना खान बेहद हॉट लुक में नजर आई। ऐसे में उनके आस पास हंगामा सा मच गया। हिना खान वहां सभी लोगों से दूर होने के लिए रिक्वेस्ट करने लगीं और तभी वहां सिक्यॉरिटी उनके पास पहुंच गई। बॉडीगार्ड्स को हिना को अंदर तक ले जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और इस दौरान धक्का-मुक्की की बातें भी रिकॉर्ड हो गईं। हालांकि, हिना खान सबसे शांति और आराम से रहने की अपील भी करती दिखीं।

वहीं, सलमान खान की एंट्री पर भी नजारा कुछ ऐसा ही रहा। सलमान खान की गाड़ी एकता के घर पहुंचते ही, पैपराजी ने सलमान की कार को घेर लिया। बाकी आप खुद वीडियो में देख लीजिए।

हिना खान के आगे फीकी नजर आई मौनी

एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी में सितारों का खूब जमावड़ा दिखा। इस पार्टी में मौनी रॉय, अनिता हसनंदानी, विकास गुप्ता, क्रिस्टल डिवसूजा, करिश्मा तन्ना, रिद्धिमा पंडित, आशा नेगी, पर्ल वी पुरी, सलमान खान जैसे कई ऐक्टर्स नजर आए। वहीं, इस बार हिना खान मौनी रॉय पर भारी पड़ी नजर आई, यानी की मौनी रॉय हिना खान से फीकी नजर आईं।

Updated on:
4 Nov 2021, 2:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब