इस बारे में अमिताभ कई बार अपने ब्लॉग में बात कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा था, "काम चलता रहा, हाथ पर रुमाल बांध लिया था, जिससे वह एक स्टाइल लगे। एटीट्यूड दिखाने के लिए मैंने पॉकेट में हाथ को डाल लिया था। काम करता रहा, क्योंकि चलते रहना चाहिए। पिछले साल एक्टर ने अपने हाथ की उंगलियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "उंगलियां, ह्यूमन बॉडी की सबसे मुश्किल चीज, जिसे बनने में समय लगता है। इसमें लगातार मूमेंट होती रहनी चाहिए, वरना यह सुन्न हो जाती हैं। दीवाली पटाखे से मेरे हाथ में चोट लग गई थी, दो महीने लगे मुझे अंगूठे को पहली उंगली तक पहुंचाने में और अब देखिए कितना क्रिएटिव हो गया है।