Salman Khan Charged 14 Crores For 30 Minutes: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर एक दावा किया गया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने एक निजी फंक्शन में 30 मिनट के लिए 14 करोड़ की मोटी फीस चार्ज की है।
Salman Khan Charged 14 Crores For 30 Minutes: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच वो हाल ही में एक प्राइवेट इवेंट में पहुंचे थे। हाल ही में सामने आए एक दावे के मुताबिक, अभिनेता ने एक निजी समारोह में लगभग आधे घंटे की मौजूदगी दर्ज कराने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये की भारी रकम ली। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हैरानी और चर्चा दोनों देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि ये दावा 'जाम जाम ब्रदर्स' की ओर से किया गया, जिसमें कहा गया कि इस फीस में अभिनेता की स्टेज पर मौजूदगी, मेहमानों से मुलाकात और सीमित समय की मौजूदगी शामिल थी। हालांकि इस रकम की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी खबर तेजी से वायरल हो गई है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स रहे हैं।
अगर इस दावे को सच माना जाए, तो सिर्फ 30 मिनट की मौजूदगी के हिसाब से अभिनेता की प्रति मिनट कमाई लगभग 46 लाख रुपये बैठती है। यही वजह है कि ये आंकड़ा चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और मनोरंजन जगत में स्टार वैल्यू को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
बता दें कुछ दिन पहले बॉलीवुड के अभिनेता-निर्माता और लेखक विवेक वासवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया है जिसने फिल्म इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो लंबे समय से सलमान खान के साथ काम नहीं कर रहे हैं और इसके पीछे की वजह उन्होंने जो बताई है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विवेक वासवानी ने बताया कि साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'पत्थर के फूल' के बाद उन्होंने कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। इस फिल्म में सलमान के साथ रवीना टंडन, विनोद मेहरा और किरन कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वासवानी का कहना है कि वो ऐसे माहौल में काम करना पसंद नहीं करते जहां शराब या अनुशासनहीनता हो। लेखक की इस बात को सुनने के बाद हर कोई हैरान है।