बॉलीवुड

सलमान खान ने खराब सेहत पर मचे बवाल के बीच तोड़ी चुप्पी, पोस्ट की लगातार 5 तस्वीरें, पूछा सवाल

Salman Khan Post: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर चल रही सभी अटकलों और चिंताओं पर एक पोस्ट शेयर किया है, हाल ही में एक सरकारी इवेंट में बेहद थके और दुबले दिखने के बाद फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थे, अब भाईजान ने अपनी तबीयत का मजाक बनाने वालों को ऐसा करारा जवाब दिया है जिससे हर किसी को हैरान रह गया है।
2 min read
Jul 20, 2026
Salman Khan broke silence on health rumors share new photos said Aap logon ki tabiyat kaisi hai
सलमान खान (Photo Source- Instagram)

Salman Khan share new photos: बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानी सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बातों को कभी घुमा-फिराकर नहीं रखते और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सलमान खान की सेहत और उनके लुक्स को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिससे उनके करोड़ों फैंस काफी चिंतित थे। अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ पर चल रही इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है, लेकिन एक बेहद अनोखे अंदाज में, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

सलमान खान की तबीयत पर उठे थे सवाल

सलमान खान ने रविवार देर रात ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई खूबसूरत मोनोक्रोम यानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बेहद मजेदार और छोटा सा कैप्शन भी लिखा,"आप लोगों की तबीयत कैसी है?"

यह कैप्शन असल में उन लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स को भाईजान का एक करारा जवाब था, जो पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे थे। इन नई तस्वीरों में सलमान खान ने वही कपड़े पहने हुए हैं जो उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में एक इवेंट के दौरान पहने थे। कुछ तस्वीरों में वह डेनिम जैकेट और स्टाइलिश काउबॉय हैट पहने हुए कैमरे के सामने बेहद रिलैक्स और स्वैग वाले अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत रिएक्ट किया। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने भाईजान के इस मजाकिया अंदाज की तारीफ की, तो वहीं टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भी हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, "बहुत बढ़िया।"

इवेंट में कमजोर और थके हुए दिखे थे भाईजान

बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में सलमान खान एक सरकारी इवेंट में शामिल हुए थे, जिसके बाद से ही फैंस काफी परेशान हो गए थे। शुक्रवार को सलमान ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस का एक गुडविल दौरा किया था। वहां उन्होंने अथॉरिटी के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का भव्य उद्घाटन किया और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां भी सौंपीं थी।

इस इवेंट के दौरान सलमान कैप, कैजुअल शर्ट और डेनिम पहने हुए थे। लेकिन तस्वीरों और वीडियो में वे काफी दुबले-पतले, थके हुए और थोड़े कमजोर नजर आ रहे थे। उनके इन हाव-भाव को देखकर फैंस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए चिंता भरे मैसेज शेयर करना शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा था, "सलमान खान को क्या हुआ? पहले तो लगा यह वो नहीं हैं, लेकिन बॉडीगार्ड शेरा को देखकर यकीन हुआ। वह धर्मेंद्र जी की तरह बूढ़े लग रहे हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा, "क्या सलमान बीमार हैं? हे भगवान।"

सलमान खान की आने वाली मेगा फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली भव्य वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' (Matrubhoomi: May War Rest in Peace) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कई बार लेट हो चुकी है, लेकिन मेकर्स ने उन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

Updated on:
20 Jul 2026 08:34 am
Published on:
20 Jul 2026 08:26 am