बॉलीवुड

Sikandar: सलमान खान के फैन ने थिएटर में किया गैर कानूनी काम, सोशल मीडिया पर वीडियो देख भड़के यूजर्स

Salman Khan In Theatre: सलमान खान के फैन ने सिकंदर देखते समय थिएटर में गैर कानून काम कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

2 min read
Apr 02, 2025
सलमान खान के फैन ने किया थिएटर में गैन कानूनी काम

Sikandar In box Office: ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर को कई लोग पसंद कर रहे हैं तो कई इसे सिर दर्द बना रहे हैं। भाईजान के फैन कैसे हैं और कितने हैं ये हर कोई जानता है, लेकिन कभी-कभी एक्टर के फैन ही ऐसा काम कर दें जो किसी ने सोचा न हो तो हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के एक फैन ने कर दिया है। हाल ही में सिनेमाघर में फिल्म 'सिकंदर' देखने पहुंचे कुछ फैंस ने ऐसा किया जिससे वहां मौजूद लोग डर गए। फैंस की एक हरकत के कारण सिनेमाघर में मौजूद लोगों की जान पर बन आई थी। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर भड़क उठे और उसे गलत बताने लगे। चलिए जानते हैं कि फिल्म 'सिकंदर' देखने पहुंचे कुछ फैंस ने क्या किया, जिसको लेकर इतना विवाद हो रहा है।

'सिकंदर' देख रहे फैन ने थिएटर में किया गैर कानूनी काम (Salman Khan Fan burn crackers inside theatres)

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जैसे ही फिल्म रिलीज हुई उनके चाहने वाले थिएटर पहुंच गए। इसी बीच फैंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में कुछ फैंस ने जो सिकंदर देखने पहुंचे थे, 'ए मेरी जोहरा जबीं' गाने पर खुशी जताने के लिए सिनेमाघर के अंदर ही आतिशबाजी कर डाली। जिसकी वजह से वहां मौजूद लोग डर गए। इस आतिशबाजी से सिनेमाघर में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने इसे खतरनाक बताया। इस पूरी घटना का वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव का एक थियेटर बताया जा रहा है। ये वीडियो 31 मार्च का है। इस घटना के बाद थिएटर मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बरतने की बात कही है।

सिकंदर नहीं आ रही लोगों को पसंद (Salman Khan Film Sikandar)

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग से ज्यादा दूसरे दिन यानी ईद पर कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन फिल्म सिकंदर का कलेक्शन औंधेमुंह गिरा और महज 19 लाख की कमाई हुई। कई राज्यों में 'सिकंदर' की स्क्रीनिंग को कम कर दिया गया है। दर्शकों से फिल्म को ज्यादा प्यार नहीं मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये क्या है ये गलत है।” दूसरे ने लिखा, “ऐसे फैन भी हैं दुनिया में।”

Also Read
View All

अगली खबर