बॉलीवुड

सिद्धू मूसेवाला के बाद सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई! काले हिरण मामले में मानता है दुश्मन

Salman Khan - Lawrence Bishnoi: सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। लॉरेंस 26 साल पहले हुए काले हिरण के शिकार के मामले की वजह से सलमान खान को मारना चाहता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2024, 11:03 AM IST
salman khan black buck CASE  Lawrence Bishnoi
काले हिरण के मामले के बाद से सलमान खान के जान का भूखा है गैंगस्टर

Salman Khan - Lawrence Bishnoi: मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर रविवार की सुबह गोली चलने की खबर सामने आई है, जिसके बाद से ही एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है क्योंकि वो काले हिरण के शिकार वाले मामले के बाद से ही सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है।


साल 1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में आए थे। यहां उनकी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि सलमान और उनके साथ कुछ अन्य कलाकार उस समय एक गांव की तरफ शिकार करने के लिए गए थे। वहां उन्होंने काले हिरण का शिकार किया, जिसका इल्जाम सलमान खान पर लगा।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर गोली चलने के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

इस केस में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल था, लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस


बिश्नोई समाज के लोग काले हिरण का बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें पवित्र जानवर मानते हैं। इस वजह से लॉरेंस काले हिरण के शिकार के मामले में बदला लेने के लिए सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है। यह मामले सामने आने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर सलमान को मारने तक की कसम खाई थी। गैंगस्टर ने कहा था, "काले हिरण के मामले में मैं बचपन से ही सलमान से नाराज रहा हूं और मैं उसे नहीं छोड़ूंगां।"

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala की मां ने 'बेटे' को दिया जन्म, पिता ने जूनियर सिद्धू को गोद में लेकर काटा केक, देखें फोटो


साल 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Death) कर दी गई थी। उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने गोलियां चलाई थीं। ये शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के थे। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई था। वह लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’