बॉलीवुड

“गणेश लाता था लीक पेपर” CJP आंदोलन को सपोर्ट कर बुरे फंसे सलमान खान, पुराना वीडियो देख लोगों ने कहा- पाखंडी

Salman Khan: NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के बाद सलमान खान ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गए हैं। 'द कपिल शर्मा शो' का एक पुराना वीडियो जैसे ही वायरल हुआ इंटरनेट पर बवाल मच गया। लोग एक्टर को पाखंडी कहने लगे।
3 min read
Jul 23, 2026
Salman Khan trouble people call him hypocrite after support CJP Protest he ADMITTING to receiving leaked exam papers
सलमान खान औ सलीम खान (Photo Source- Kapil Sharma Show)

Salman Khan NEET paper leak controversy: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों कथित NEET पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। लेकिन जैसे ही उनका सपोर्ट वाला पोस्ट सामने आया लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। सलमान खान द्वारा छात्रों के हक में सोशल मीडिया पोस्ट करने के तुरंत बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। इस क्लिप में सलमान और उनके पिता सलीम खान 'द कपिल शर्मा शो' में सलमान के स्कूल के दिनों में लीक पेपर से पास होने का किस्सा सुनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

CJP आंदोलन को सपोर्ट कर फंसे सलमान खान

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सलमान खान ने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म की बचपन की फोटो शेयर कर पेपर लीक को "बहुत गंभीर मुद्दा" बताया था। इसके तुरंत बाद, यूजर्स ने 'द कपिल शर्मा शो' का वह पुराना एपिसोड ढूंढ निकाला जिसमें सलीम खान, सलमान, सोहेल और अरबाज खान के साथ पहुंचे थे।

वीडियो में सलीम खान ने बताया कि कैसे उन्हें पता चला था कि उनके बेटे स्कूल के लीक पेपर इस्तेमाल कर पास होते थे। सलीम ने बताया कि 'गणेश' नाम का शख्स उनके घर आता था जिसे बहुत इज्जत मिलती थी, क्योंकि वही सलमान को लीक पेपर लाकर देता था। सलमान ने भी हंसते हुए स्वीकार किया था कि उन्होंने उन लीक पेपरों की मदद से कुछ एग्जाम पास किए थे।

सोशल मीडिया पर बंटे नेटिजन्स- किसी ने कहा पाखंडी तो किसी ने किया बचाव

विरोध करने वालों का कहना है ज्यादातर बॉलीवुड सितारे पाखंडी हैं। उन्होंने कभी मेहनत से पढ़ाई नहीं की और वे अपनी आने वाली फिल्मों को बॉयकॉट से बचाने के लिए ऐसा ड्रामा कर रहे हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा, "इंटरनेट आपको माफ नहीं करेगा।" तीसरे ने लिखा, सलमान इसलिए इस स्थिति को अच्छे से समझते हैं क्योंकि उन्होंने भी ऐसा किया है।" एक अन्य ने लिखा, "यह क्लिप पोस्ट करने के लिए आपकी तारीफ होनी चाहिए। उम्मीद है कि लोग समझ जाएँगे कि सेलिब्रिटीज कितने पाखंडी होते हैं। इनकी बातों के आधार पर कभी भी कोई राजनीतिक या वैचारिक रुख नहीं अपनाना चाहिए।"

वहीं, सलमान खान के फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर गए। एक ने लिखा, "यह घटना स्कूल के दिनों की थी, न कि NEET जैसे बड़े कॉम्पिटिटिव एंट्रेंस टेस्ट की। सलमान खुद इस दर्द को समझते हैं इसीलिए आज छात्रों को सपोर्ट कर रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "इसीलिए वह इस मकसद का समर्थन कर रहे हैं ताकि इसे अपने स्तर पर भी रोका जा सके, क्योंकि उन्होंने खुद भी ऐसा अनुभव किया है।"

"आंदोलन राजनीति से दूर रहे"- सलमान खान

अपनी हालिया पोस्ट में सलमान ने बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे छात्रों को "हिम्मतवाला" बताया था। उन्होंने कहा था, "यह मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है, इसे पॉलिटिकल तौर पर हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए। इसका क्रेडिट सिर्फ देश के छात्रों को जाना चाहिए और सरकार को एक मजबूत सिस्टम बनाना चाहिए।"

आपको बता दें कि देश भर में NEET धांधली को लेकर नई दिल्ली से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कई शहरों में फैल चुका है, जहां छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
23 Jul 2026 12:19 pm
Published on:
23 Jul 2026 12:03 pm