बॉलीवुड

सलमान खान और करीना कपूर के बीच सबकुछ ठीक नहीं? आमिर के इवेंट में दोनों के बीच दिखा Awkward मोमेंट

Salman Khan-Kareena Kapoor Awkward Moment: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और करीना कपूर सालों बाद साथ-साथ किसी इवेंट पर नजर आए। हालांकि दोनों के बीच अब तरह-तरह की बातें और अफवाहें चल रही हैं।

2 min read
Jun 14, 2026
Salman Khan-Kareena Kapoor Awkward Moment
Salman Khan-Kareena Kapoor Awkward Moment (सोर्स- @tahirjasus)

Salman Khan-Kareena Kapoor Awkward Moment: आमिर खान की फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित हुए खास समारोह में कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां सलमान खान, करीना कपूर खान और आमिर खान की एक साथ मौजूदगी ने बटोरी। जहां एक तरफ सलमान खान का नया और बेहद अलग लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, वहीं दूसरी तरफ कैमरों के सामने सलमान और करीना के बीच दिखाई दिए एक छोटे से ‘ऑक्वर्ड मोमेंट’ ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सलमान और करीना ने साथ में दिए पोज

इवेंट के दौरान जब आमिर खान, सलमान खान और करीना कपूर ने एक साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए, तब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बॉडी लैंग्वेज को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा महसूस हुआ कि सलमान खान करीना से थोड़ा दूरी बनाकर खड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं करीना के चेहरे पर भी कुछ पल के लिए हैरानी और असमंजस जैसे भाव नजर आए, जिसने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी।

सालों बाद साथ दिखे ‘बॉडीगार्ड’ के सितारे

सलमान खान और करीना कपूर को एक साथ देखकर फैंस पुराने दिनों में लौट गए। दोनों ने बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। लंबे समय बाद किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों को एक साथ पोज देते देख फैंस काफी उत्साहित नजर आए।

हालांकि इस दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत कैमरे में कैद नहीं हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड की ये जोड़ी आज भी उतनी ही लोकप्रिय है जितनी पहले थी। सलमान-करीना के ये वीडियोज 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेजिस पर वायरल हो रहे हैं।

सलमान के नए लुक ने भी खींचा ध्यान

इवेंट में पहुंचे सलमान खान का नया अवतार भी चर्चा का बड़ा कारण बना। बाल्ड लुक, हल्की दाढ़ी और दमदार फिटनेस के साथ उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आया। कई लोगों को उनका ये लुक 'तेरे नाम' के किरदार राधे की याद दिलाता दिखाई दिया, जबकि कुछ फैंस इसे उनकी आने वाली किसी बड़ी फिल्म का संकेत मान रहे हैं।

आमिर खान और करीना कपूर भी सलमान के नए लुक को गौर से देखते हुए नजर आए। यही वजह रही कि कार्यक्रम के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

Updated on:
14 Jun 2026 11:36 am
Published on:
14 Jun 2026 11:29 am