बॉलीवुड

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

Salman Khan Maatrubhumi Trailer Release: सलमान खान के फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है, क्योंकि एक्टर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गलवान घाटी की लड़ाई की घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ट्रेलर में खास?
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 11:13 PM IST
Salman Khan Maatrubhumi Trailer Release
सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर हुआ रिलीज। (फोटो सोर्स: @officialjiostudios/instagram)

Salman Khan Maatrubhumi Trailer Release: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस'' को लेकर चर्चा में हैं, जो आने वाली दिसंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं, फिल्म के ट्रेलर फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो आज आखिरकार खत्म हो गया है। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान खान एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह रोमांस या एक्शन हीरो के रूप में नहीं, बल्कि देश के लिए लड़ने वाले एक जांबाज आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प की घटना पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे देश के बॉर्डर की रक्षा करने वाले भारतीय जवान अपने साहस, संघर्ष और बलिदान से सीमा को सुरक्षित करते हैं। करीब 4 मिनट 43 सेकंड का यह ट्रेलर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में रहा है।

'मातृभूमि' में क्या है खास?

इस फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि कर्नल बी. संतोष बाबू गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी जांबाजी और बहदुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, फिल्म की कहानी सिर्फ दो देशों के बीच होने वाली झड़पों और संघर्षों तक सीमित नहीं है, बल्कि युद्ध के पीछे छिपी इंसानियत और मानवीया भावनाओं और सीमा पर तैनात बहादुर सैनिकों के परिवारों की जिंदगी को भी सामने लाती है।

'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर मातृभूमि रखा गया फिल्म का नाम

जल्द ही रिलीज होने वाली सलमान खान स्टारर इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) रखा गया था, लेकिन फिल्म की कहानी और उसमें दिखाई गई घटनाओं को लेकर हुई चर्चा के कारण मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। खबरों के अनुसार, क्लीयरेंस प्रक्रियाओं और फिल्म के संवेदनशील विषय को लेकर चल रही अटकलों के बीच, इसकी रिलीज की तारीख कई बार बदली गई। हालांकि, मुंबई में हुए 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। बता दें कि ट्रेलर को इसी 4 नवंबर को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है।

कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'?

बता दें कि सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर 2026 को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशन अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जबकि दिग्गज एक्टर विजय राज इसमें नैरेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

Updated on:
10 Nov 2026, 11:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी