Salman Khan snapped at Mumbai Airport: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद आज एक्टर पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर एक्टर चारों और से सिक्योरिटी से घिरे हुए दिखाई दिए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर सलमान खान फायरिंग के बाद कहां जा रहे हैं?
Salman Khan News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर सलमान कड़ी सुरक्षा से घिरे हुए हैं। सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बावजूद एक्टर बिल्कुल भी डरे नहीं हैं और उन्होंने अपना काम जारी रखा है। सलमान अपने काम की कमिटमेंट की वजह से ही इंडिया से बाहर भी जा रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान एक ऐड की शूटिंग के लिए दुबई के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने फायरिंग की घटना के बाद अपनी टीम से उनके एक भी काम या शूटिंग को कैंसिल नहीं करने के लिए कहा था। ऐसे में आज फायरिंग की घटना के 5 दिन बाद सलमान खान पहली बार विदेश जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर गोली चलने के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस