बॉलीवुड

एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने बताई अपने ‘SHIRTLESS’ होने की असल वजह

सलमान ने बताया कि वह शर्टलेस किसी निर्देशक के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से होते हैं।

2 min read
Mar 15, 2018
salman khan
salman khan

बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार सलमान खान कई फिल्मों में शर्टलेस लुक में नजर आए हैं। हाल में उन्होंने फिल्मों में शर्टलेस होने की वजह मीडिया के सामने बताई। सलमान ने बताया कि वह शर्टलेस किसी निर्देशक के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से होते हैं। सलमान ने अपने शर्टलेस स्टाइल को लेकर कई खास बातें मीडिया से डिसकस की।

सलमान ने सुनाया किस्सा

वह साल 1995 में फिल्म 'करण अर्जुन' के दौरान शर्टलेस लुक में नजर आए थे। सलमान ने फिल्म 'वीरगति' के समय से ही अपनी आकर्षक बॉडी बनाना शुरू कर दिया था, जिसे अपने फैन्स को दिखाने का मौका उन्हें 'करण अर्जुन' में मिला। उन्होंने कहा, 'मुझे महसूस होने लगा था कि अच्छी बॉडी आपकी पूंजी की तरह है, इसलिए मैं शर्टलेस होकर अपनी बॉडी दिखाने लगा। यदि आपके पास अच्छी बॉडी है तो उसे दिखाने में कैसा हर्ज। शर्टलेस होकर सीना दिखाना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं घर पर भी बिना शर्ट के शॉर्ट्स में घूमता हूं। यदि मैं ड्राइविंग कर रहा हूं या सड़क पर टहल रहा हूं तो मैं शर्ट उतार देता हूं। मैं लोगों की परवाह नहीं करता। उन्हें कोई समस्या है तो वह वहां से चले जाएं।'

इन फिल्मों में दिखा था सलमान का शर्टलेस लुक

गौरतलब है कि सलमान 'प्यार किया तो डरना क्या', 'तेरे नाम', 'सुल्तान', 'प्रेम रतन धन पायो', 'दबंग', 'टाइगर जिंदा है', 'बॉडीगार्ड' आदि फिल्मों में शर्टलेस अंदाज में नजर आ चुके हैं। वह कई गानों में भी शर्टलेस दिख चुके हैं। उन्हें देखकर बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स ने भी यह लुक अपनाना शुरू कर दिया।

Published on:
15 Mar 2018 02:55 pm