9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री ने किया खुलासा: सलमान खान की ‘WANTED’ के लिए आयशा नहीं इलियाना थी पहली पसंद

पहले एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज एक्टर सलमान खान की साल 2009 में आई फिल्म 'वांटेड' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 14, 2018

 ileana d cruz and salman khan

ileana d cruz and salman khan

बॅालीवुड अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने कॅरियर को लेकर खुलासा किया है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'रेड' के प्रमोशन्स में जुटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अजय देवगन भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे। प्रमोशन्स के दौरान एक ऑनलाइन साइट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि पहले वह एक्टर सलमान खान की साल 2009 में आई फिल्म 'वांटेड' से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली थीं। लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से वह फिल्म में काम नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्हें अभिनेता रणबीर कपूर और प्रियंका चौपड़ा की स्टारर फिल्म 'बर्फी' में डेब्यू करने का मौका मिला।

आगे इलियाना ने बताया कि साल 2014 में उन्हें फिल्म 'किक' के लिए भी लीड किरदार का ऑफर मिला था लेकिन उस दौरान भी वह फिल्म में काम नहीं कर पाई। इलियाना का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह सलमान खान के साथ काम करना पसंद करेंगी। इस वक्त वह अपने लिए एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रही हैं।

इलियाना डीक्रूज और अजय देवगन की फिल्म 'रेड' 16 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाना मतलब कॅरियर खत्म: इलियाना
मराठी फिल्म 'आपला मानुष' के हिंदी रीमेक में काम करेंगे अजय:

अजय देवगन जल्द ही मराठी फिल्म 'आपला मानुष' के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान काम करने वाली हैं। बता दें फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर करेंगे। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर जोरों-शोरों से काम चल रहा है। पिछले दिनों नाना पाटेकर स्टारर मराठी फिल्म 'आपला मानुष' को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का हिंदी रीमेक 2018 में रिलीज किया जाएगा।

मीडिया के सामने शादी को लेकर ये क्या पूछ बैठे अजय?? इलियाना की हुई बोलती बंद!!!

OMG! विरुष्का के बाद क्या सचमुच इलियाना डी क्रूज ने भी कर ली है गुपचुप शादी? ये रहा सबूत

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग