3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गल्ला व्यापारी के दुकान पर इंकम टैक्स का छापा

इंकम टैक्स विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग ने की कार्रवाई    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 14 Mar 2018, 12:20 PM IST

incom tex raid

गल्ला व्यापारी के दुकान पर इंकम टैक्स का छापा

कटनी. शहर के गल्ला व्यापारी गुप्ता ट्रेडिंग के दुकान व गोदाम सहित घर पर इंकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान एक साथ दुकान व गोदाम सहित संबंधित प्रतिष्ठानों पर इंकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे और लेनदेन के दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है छापामार कार्रवाई इंकम टैक्स विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग द्वारा की जा रही है। छापामार दल में भोपाल सहित अन्य शहर के इंकम टैक्स विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कटनी में इंकम टैक्स विभाग की छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि इंकम टैक्स विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसमें रीवा सहित दूसरे शहर शामिल हैं।
12 से ज्यादा सदस्य शामिल
शहर के गल्ला व्यापारी के दुकान व गोदाम सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर इंकम टैक्स की रेड में १२ से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। इसमें इंकम टैक्स के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। छापामार दल में भोपाल सहित अन्य शहरों के अधिकारी शामिल हैं।

पड़ोसियों ने नहीं खोली दुकान
घंटाघर स्थित गुप्ता ट्रेडिंग की दुकान, गोदाम के अलावा आदर्श कॉलोनी स्थित घर पर इंकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के बाद शहर के दूसरे व्यापारी दहशत में हैं। बुधवार सुबह इंकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के बाद पड़ोसी दुकानदारों सुबह काफी देर तक अपनी दुकानें बंद रखीं। इन व्यापारियों को डर था कि कहीं उनके दुकान पर इंकम टैक्स की कार्रवाई न शुरू हो जाए।

बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित
इंकम टैक्स के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों का दुकान, गोदाम व घर पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। छापामार कार्रवाई के संबंध में मीडिया से भी ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है वे इस संबंध में भोपाल में अधिकारियों से बात कर जानकारी प्राप्त करें। छापामार कार्रवाई में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।