3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापरवाही बरतने पर सहायक आयुक्त को शो-कॉज

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डिंडोरी

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 13 Mar 2018, 5:03 PM IST

Showcause to Assistant Commissioner on negligence

Showcause to Assistant Commissioner on negligence

डिंडोरी। कलेक्टर अमित तोमर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्या को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उक्त नोटिस बिना किसी सूचना अथवा अवकाश स्वीकृत कराये बिना अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर दिया गया है। समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त द्वारा सीएम हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रकरणों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को समाधान कारक उत्तर तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर अनशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ग्राम-गौराकन्हारी में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में प्राप्त वनाधिकार पट्टों एवं खाद्यान्न राषन पर्ची संबंधित शिकायतों का निराकरण कर हितग्राहियों को लाभांवित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 16 मार्च को विकासखण्ड मेंहदवानी में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और जिला सतर्कता समिति की बैठक आयोजित करने को कहा। इसके बाद महिला सशक्तिकरण विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पिंक ड्राईविंग लायसेंस शिविर के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवेदकों को तय समय-सीमा में ही ड्राईविंग लायसेंस प्रदान करने की कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर तोमर ने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बंद पडी नल जल योजनाओं को प्रारम्भ और खराब पडे ़़हेण्डपंपों को दुरूस्त किया जाए। विकासखण्ड करंजिया में पेयजल के लिए पानी की टंकी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी प्रकार से ग्राम-चंद्रागढ, सलैया, लालपुर एवं धमनगांव की पेयजल संबंधित समस्याओं का निराकरण करने को कहा। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में शैक्षिणिक व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलो में नषे की हालत में पाये जाने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने इसी प्रकार से सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होने बैठक में सीएम हेल्पलाईन, न्यायालीन प्रकरणों की भी समीक्षा की।