3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीडिया के सामने शादी को लेकर ये क्या पूछ बैठे अजय?? इलियाना की हुई बोलती बंद!!!

फिल्म रेड के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन ने अचानक ऐसा सवाल कर लिया जिसके बाद ना सिर्फ वहां बैठे लोग बल्कि खुद इलियाना कुछ कहने लायक नहीं रही...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 Feb 2018, 9:53 AM IST

ajay devgan and ileana d cruz

ajay devgan and ileana d cruz

बॅालीवुड के सिंघम अजय देवगन अब एक बार फिर अपने रौद्र रूप में समाज को सुधारते हुए एक तड़कती भड़कती फिल्म लेकर आ रहे हैं। जी हां कल ही अजय देवगन की फिल्म रेड का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें वे नेताओं और देश को लूटने वाले लुटेरों का अंत करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ये फिल्म एक इनकम टेक्स कमिश्नर की कहानी है जो की काला धन छुपा रहे लोगों को पकड़ता है।

इस फिल्म में एक बार फिर अजय एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज से इश्क लड़ाते दिखाई देंगे। बता दें हाल में इस फिल्म का ट्रेलर लॅान्च हुआ है। ट्रेलर देखते ही मानों सोशल मीडिया पर धूम सी मच गई। पर अब आपको सुनाते हैं असली खबर...


दरअसल फिल्म रेड के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन ने अचानक ऐसा सवाल कर लिया जिसके बाद ना सिर्फ वहां बैठे लोग बल्कि खुद इलियाना कुछ कहने लायक नहीं रही। जी हां बता दें इवेंट के दौरान अचानक अजय इलियाना से पूछा बैठे, क्या आप मैरिड हैं?

बस फिर क्या था एक बार को तो इलियाना की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई, लेकिन उसके बाद उन्होंने बड़ी चालाकी से इसका जवाब दिया और कहा कि, 'मैं नहीं जानती क्या कमेंट करूं। मेरी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी चल रही है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हूं। मुझे नहीं लगता इस पर कोई कमेंट बनता है। इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहिए, लेकिन बहुत कुछ है दुनिया को देखने के लिए।'

खेर अब इलियाना लाख छुपा ले पर सच्चाई तो सभी के सामने आ चुकी है। बता दें इलियाना को लेकर शादी की खबरों ने तब आग पकड़ी थी जब कुछ महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो धुंधली सी क्रिसमस ट्री सजाती हुई दिख रहीं थी। लेकिन इस तस्वीर के पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन को 'हबी' नाम से संबोधित कर दिया था।


बस फिर क्या था सभी को समझ आ गया कि इलियाना ने शादी कर ली है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।