
ileana
हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में भी यौन शोषण और कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठने लगी है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने भी कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बात की। इलियाना ने कहा,'कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाने वालों का कॅरियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बात सुनने में बड़ी अजीब लगती है लेकिन वह इस बात से सहमत हैं। इलियाना ने कहा, 'जो भी कास्टिंग काउच के बारे में बोलता है, उसका कॅरियर खत्म हो जाता है।' इस दौरान इलियाना ने एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया, 'कुछ साल पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक जूनियर आर्टिस्ट ने मुझसे सलाह मांगी थी कि इन सभी चीजों के साथ कैसे डील किया जाता है। मैंने उससे कहा, 'मैं यह तय नहीं कर सकती, यह तुम्हारा फैसला है, कोई भी तुम्हें इसके लिए मजबूर नहीं कर सकता।' साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने यही किया है और यह उन पर निर्भर करता है कि वह करना चाहती हैं या नहीं। उन्होंने कहा,'मैं यौन शोषण और उत्पीडन का कभी साथ नहीं देती।'
बड़ी संख्या में लोगों को आगे आना होगा:
इलियाना ने कहा कि अगर किसी स्टार पर इस तरह के आरोप लगते हैं तो बड़ी संख्या में लोगों को विरोध करने के लिए आगे आना होगा। चाहे कोई बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री इसमें शामिल हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
अब केविन स्पेसी शो नहीं देखती:
इलियाना ने बताया कि अब वह केविन स्पेसी शो को नहीं देखतीं। हालांकि उन्होंने बताया कि वह पहले इस शो को पसंद करती थी। लेकिन जब से उन पर उत्पीडन के आरोप लगे लगे हैं तो एक व्यक्ति के रूप में वह उनसे नफरत करती हैं।
हार्वे विंस्टीन पर लगे थे यौन उत्पीडन के आरोप:
बता दें कि कुछ समय पहले हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसके बाद बॉलीवुड स्टार्स कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही हॉलीवुड में अभिनेत्रियों द्वारा हैशटैग ‘मी टू’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत लोगों को अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना को बताना होता है।
Published on:
13 Mar 2018, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.