बॉलीवुड

‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के बाद बेरोजगार हो गए थे सलमान खान! भाग्यश्री को ठहराया जिम्मेदार

फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद सलमान खान कुछ महीनों के लिए बेरोजगार हो गए थे।
2 min read
salman_khan.jpg
salman khan bhagyashree

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। हालांकि, इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बतौर लीड रोल में काम किया था। सूरज बड़जात्या की ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री भी लीड रोल में थीं। फिल्म में दोनों के बीच बेहद खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिली थी।

फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद सलमान खान कुछ महीनों के लिए बेरोजगार हो गए थे। इसके लिए उन्होंने भाग्यश्री को जिम्मेदार ठहराया था। इसका खुलासा सलमान ने ‘आपकी अदालत’ में किया था।

सलमान ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने प्यार किया’ के बाद 4-5 महीने तक मुझे कोई काम नहीं मिला था। ऐसा लग रहा था कि काम मिलेगा भी या नहीं, क्योंकि भाग्यश्री मैडम ने उस वक्त तय कर लिया था कि अब वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। शादी करेंगी।”

इसके बाद सलमान ने भाग्यश्री को लेकर कहा, “और उन्होंने जाकर शादी भी कर ली थी। पूरा क्रेडिट जो फिल्म का होता है, वह लेकर भी भाग गई थीं। ऐसा लग रहा था इंडस्ट्री वालों को कि मुख्य वही थीं, जिनकी वजह से फिल्म चली थी, मैं तो केवल यूं ही था।” बता दें कि ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के लिए सलमान को पहले केवल ३१ हजार रूपए दिए जा रहे थे। लेकिन फिर उनके फीस को बढ़ा दिया गया और उन्हें ७५ हजार रुपए दिए गए।

Published on:
16 Oct 2021 12:00 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है