1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अमिताभ बच्चन ने बताया आराध्या के जन्म के वक्त कैसा था ऐश्वर्या का हाल

ऐश्वर्या साल २००७ में बच्चन परिवार की बहू बनी थीं। जिसके बाद से ही वह उस परिवार में बेटी की तरह घुल-मिल गईं। लेकिन जब ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया तो उस वक्त बच्चन परिवार में किसी जलसे जैसा माहौल था।

2 min read
Google source verification
amitabh_bachchan_.jpg

amitabh bachchan aishwarya rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। उनकी बेटी श्वेता बच्चन को छोड़कर सभी बड़े स्टार्स हैं। जिसमें जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शामिल हैं। ऐसे में फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। ऐश्वर्या साल २००७ में बच्चन परिवार की बहू बनी थीं। जिसके बाद से ही वह उस परिवार में बेटी की तरह घुल-मिल गईं। लेकिन जब ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया तो उस वक्त बच्चन परिवार में किसी जलसे जैसा माहौल था।

बच्चन परिवार ने पोती आराध्या का धूमधाम से स्वागत किया था। हिंदुस्तान न्यूज वेबसाइट की मानें तो आराध्या के जन्म के बाद अमिताभ बच्चन ने मीडिया से बातचीत की थी। उन्होंने आराध्या के जन्म से पहले ऐश्वर्या की हालत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ‘हम 14 तारीख की रात को अस्पताल गए थे। डॉक्टरों ने हमें कहा कि ऐश्वर्या कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 16 तारीख की सुबह उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। यह नॉर्मल डिलीवरी थी हालांकि आजकल लोग सी-सेक्शन और अन्य का विकल्प चुनते हैं लेकिन ऐश्वर्या नॉर्मल डिलीवरी चाहती थीं। उन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने लंबे समय तक दर्द बर्दाश्त किया, करीब दो-तीन घंटे तक लेकिन किसी पेन किलर को लेने से इनकार कर दिया।‘

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी थीं 'शोले' फिल्म का हिस्सा

इसके बाद अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि आराध्या किस पर गई हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि वह ऐश्वर्या पर गई हैं। लेकिन बच्चों की शक्ल हमेशा बदलती रहती है। मैं फिर भी मानता हूं कि ऐश्वर्या की शक्ल है। घर में कुछ लोग समझते हैं कि थोड़ा बहुत जया, अभिषेक से मिलता है।‘

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने दशहरा की बधाई देते वक्त कर दी बड़ी गलती, यूजर ने टोका तो बोले- मैं माफी मांगता हूं...

बता दें कि आराध्या बच्चन पूरे बच्चन परिवार की लाडली हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐश्वर्या जब भी कहीं जाती हैं तो वह हमेशा आराध्या को हमेशा अपने साथ लेकर जाती हैं। वह आराध्या को लेकर काफी पोजेसिव हैं। ऐसे में वह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं। लेकिन ऐश को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो वह हमेशा आराध्या का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग