बॉलीवुड

‘रेस 3’ से पहले सलमान ने किया खुद की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, चौंके बिना नहीं रह पाएंगे

वैसे तो सलमान का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंची
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 2:03 PM IST
salman khan
salman khan

अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बेचलर हैं। उनकी शादी को लेकर लाखों फैंस उत्साहित हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर सलमान कब शादी करेंगे और किससे। वैसे तो सलमान का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंची। कई बार शादी को लेकर सलमान से सवाल किए गए लेकिन हर बार सलमान ने इन सवालों को हंसी में टाल दिया। अब सलमान ने 'रेस 3' की रिलीज से पहले अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है।

टीवी शो पर किया खुलासा:
बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस3' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। हाल में सलमान खान और 'रेस 3'की अन्य टीम एक टीवी शो पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस टीवी शो पर सलमान ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया। सलमान ने यहां बताया कि वह शादी से क्यों दूर भागते हैं।

संजू बाबा की स्टाइल में सवाल:
शो के होस्ट संकेत भोसले ने संजू बाबा यानी संजय दत्त की स्टाइल में सलमान से सवाल पूछा। संकेत ने कहा कि जो भी स्टार 'रेस' सीरीज से जुड़ा है, उसकी शादी हो गई है। संकेत ने कहा कि बिपाशा और सैफ की शादी 'रेस' से जुड़ने के बाद हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि 'रेस 3'के बाद अब किसकी शादी होगी। साफ था कि संकेत का इशारा सलमान की तरफ ही था।

शादी या बर्बादी:
सलमान ने संकेत के इस सवाल पर कहा कि शादी या बर्बादी। सलमान ने कहा,'हमको ऐसा लगता है कि सबकी बर्बादी हुआ है।' बता दें कि इससे पहले भी सलमान ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि उन पर इतने केस लगे हुए हैं कि पता नहीं उन्हें कब जेल जाना पड़ जाए। इस वजह से वह शादी नहीं कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’